सुबह-सुबह क्रिकेट जगत में आई रुलाने वाली खबर, 2 उभरते हुए क्रिकेटरों का हुआ निधन

Published - 09 Jul 2026, 09:02 AM | Updated - 09 Jul 2026, 09:39 AM

Cricket

Two rising cricketers' deaths: भारत और इंग्लैंड के बीच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में चौथा टी20 खेला जाएगा। इस मुकाबले की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका होगा, वहीं भारत के पास आखिरी मैच में सीरीज बराबरी की उम्मीदों का जिंदा रखने का अंतिम अवसर है।

हालांकि, इस मुकाबले से पहले एक दुखद खबर सामने आई है, जिससे क्रिकेट जगत में मातम छा गया है। यह खबर किसी दिग्गज के आकस्मिक निधन से नहीं जुड़ी है, बल्कि दो उभरते क्रिकेट (Cricket) खिलाड़ियों से जुड़ी है, जिनकी बेरहमी से जान ले ली गई।

दो टैलेंटेड Cricket खिलाड़ियों की हुई मौत, सामने आई वजह

दरअसल, पाकिस्तान के मस्टंग में क्रिस्चियन कम्युनिटी से नाता रखने वाले दो युवाओं की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान आयुष माइकल (21 वर्ष) और सागर (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहां के सूत्रों ने बताया कि ये दोनों ही क्रिकेट (Cricket) खेलने जा रहे थे, तभी शमशाबाद एरिया में मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात हमलावर आए और दोनों के ऊपर गोली चलना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।

हॉस्पिटल के बाहर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Cricket 1

इन दोनों युवा क्रिकेटर (Cricketers) की हत्या के बाद इनके परिवार के लोगों ने ईसाई समुदाय की महिलाओं, बच्चों और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नवाब गौस बख्श रायसानी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शवों को सड़क पर रखकर क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

पुलिस ने की जांच शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस और अन्य कानूनी अधिकारी हमले की जानकारी मिलने के बाद, घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद हमलावर इलाके से भाग गए। उम्मीद की जा रही है कि जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी, क्योंकि इस तरह की घटना एक गलत संदेश देती है और लोगों के मन में डर भी पैदा करती है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि क्रिकेट खेलने जा रहे आयुष और सागर को इस तरह अपनी जान गंवानी पड़ेगी।

ISPP ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले के बाद, धार्मिक चरमपंथी समूह 'इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान प्रोविंस' (ISPP) ने अपने सहयोगी मीडिया चैनलों के ज़रिए इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस समूह का संबंध पहले भी मस्तुंग और बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों में आम नागरिकों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अय्यर-तिलक दोनों की छीनेगी कप्तानी-उपकप्तानी, अब ये 2 खिलाड़ी बन सकते टीम इंडिया के कैप्टन-वाइस कैप्टन

Tagged:

Cricketers pakistan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com