कब शुरू होंगे एशियन गेम्स के मुकाबले? फॉर्मेट, वेन्यू, तारीखों से लेकर देखें सभी टीमों की लिस्ट
Table of Contents
Asian Games 2026: एशियन गेम्स का एक बार फिर से आयोजन होने जा रहा है। लगभग तीन साल बाद इस बहु-खेल प्रतियोगिता की वापसी हो रही है। पिछला संस्करण मूल रूप से 2022 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी (Covid-19) के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इसका आयोजन 2023 में चीन के हांगझोउ में हुआ था। अब 2026 में एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे।
पिछले संस्करण की तरह ही इस बार भी एशियन गेम्स (Asian Games) का क्रिकेट शामिल है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपनी-अपनी कैटेगरी में मेडल जीतने के लिए टीमों के बीच होड़ देखने को मिलेगी। पिछली बार भारत ने दोनों ही श्रेणी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी टीम इंडिया का इरादा ऐसा ही होगा।
इस तारीख से शुरू होंगे Asian Games में क्रिकेट के मुकाबले, ये होगा वेन्यू

एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होना है लेकिन क्रिकेट के मुकाबले पहले ही शुरू हो जाएंगे। महिलाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू होगा और मेडल के लिए मैच 22 तारीख को खेले जाएंगे। पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और 3 अक्टूबर को मेडल मैचों के साथ खत्म होगा।
अगर एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबलों के वेन्यू की बात करें तो सभी मैच आइची प्रान्त के कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित होंगे। इसकी पुष्टि काफी पहले ही कर दी गई थी।
Asian Games में क्रिकेट के मुकाबलों का फॉर्मेट
एशियन गेम्स में क्रिकेट के मैचों के दौरान फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। इसकी वजह है कि इस बार भी बहु-खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट के मुकाबलों का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा। पिछली बार भी इसी फॉर्मेट में मुकाबले खेले गए थे और कई धमाकेदार रिकॉर्ड बने थे। ऐसे में फैंस को इस बार भी उम्मीद होगी कि जमकर रनों की बारिश देखने को मिले और कुछ अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनें।
महिलाओं का ड्रॉ सीधे क्वार्टरफाइनल स्टेज से शुरू होगा, जबकि पुरुषों के टूर्नामेंट की शुरुआत क्वालीफाइंग मुकाबलों के साथ होगी। इसके बाद, क्वार्टरफाइनल राउंड शुरू होगा।
Asian Games 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट में ये टीमें हो रही हैं शामिल
महिला टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें नजर आएंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जापान, चीन, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। वहीं, पुरुष टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी। इन 10 टीमों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, हांगकांग (चीन), मलेशिया और ओमान शामिल हैं।
हालांकि, पुरुष टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। इन सभी को क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा नहीं लेना होगा।
Asian Games में क्रिकेट में महिला टूर्नामेंट की पूरी जानकारी
- 8 टीमें, सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू।
- भारत vs जापान (क्वार्टर फाइनल)।
- 17 सितंबर: क्वार्टर फाइनल 1 & 2 (5:30 AM और 10:30 AM)
- 18 सितंबर: क्वार्टर फाइनल 3 & 4 (5:30 AM और 10:30 AM)
- 20 सितंबर: सेमीफाइनल (5:30 AM और 10:30 AM)
- 22 सितंबर: ब्रॉन्ज मेडल मैच (5:30 AM) + गोल्ड मेडल मैच (10:30 AM)
- भारत vs जापान
- बांग्लादेश vs चीन
- श्रीलंका vs मलेशिया
- पाकिस्तान vs थाईलैंड
Asian Games में क्रिकेट में पुरुष टूर्नामेंट की पूरी जानकारी
- 10 टीमें।
- 4 सीडेड टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश) — सीधे क्वार्टर फाइनल।
- 6 टीमें प्रीलिमिनरी ग्रुप स्टेज खेलेंगी (टॉप-2 प्रति ग्रुप क्वार्टर फाइनल में जाएंगे)।
- ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
- ग्रुप B: हांगकांग, मलेशिया, ओमान
- 24-26 सितंबर: प्रीलिमिनरी मैच (रोज 2 मैच — 5:30 AM और 10:30 AM)
- 28 सितंबर: क्वार्टर फाइनल 1 & 2 (भारत और पाकिस्तान के मैच) — 5:30 AM और 10:30 AM
- 29 सितंबर: क्वार्टर फाइनल 3 & 4 — 5:30 AM और 10:30 AM
- 1 अक्टूबर: सेमीफाइनल — 5:30 AM और 10:30 AM
- 3 अक्टूबर: ब्रॉन्ज मेडल मैच (5:30 AM) + गोल्ड मेडल मैच (10:30 AM)
नोट: सभी जानकारी मीडिया में उपलब्ध स्रोतों से ली गई है।
यह भी पढ़ें: ऋषभ के बाद अब ये दिग्गज छोड़ेंगे LSG का साथ, इस टीम के लिए जल्द निभाते नजर आएंगे ये रोल
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Sri Lanka Team Asian Games 2026