ऋषभ के बाद अब ये दिग्गज छोड़ेंगे LSG का साथ, इस टीम के लिए जल्द निभाते नजर आएंगे ये रोल

Published - 29 Jul 2026, 04:58 PM | Updated - 29 Jul 2026, 05:29 PM

LSG 6

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा। LSG ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। इस शर्मनाक प्रदर्शन की जिम्मेदारी कप्तान ऋषभ पंत ने ली और उन्होंने पूरे सीजन के खत्म होने का इंतजार भी नहीं किया और अपनी टीम के एलिमिनेट होने कुछ दिन बाद ही तत्काल प्रभाव से कप्तानी छोड़ दी।

इसी वजह से IPL 2027 के लिए LSG को अपने नए कप्तान की तलाश करनी होगी। अभी यह खोज पूरी भी नहीं हुई थी कि अब लखनऊ की टीम से एक और दिग्गज के अलग होने की संभावना नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर टीम के मालिक संजीव गोयनका की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

पंत के बाद, ये दिग्गज भी छोड़ सकता है LSG का साथ

LSG 7

ऋषभ पंत को मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में लखनऊ सुपर जायंट्स खरीदा था लेकिन वो बस दो सीजन तक ही टीम में रहे और अब दिल्ली कैपिटल्स में वापस चले गए हैं। अब उनके बाद, LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर के भी अपना पद छोड़ने की संभावना नजर आ रही है।

लैंगर ने साल 2023 में एंडी फ्लावर को लखनऊ टीम के हेड कोच के रूप में रिप्लेस किया था। इसके बाद से तीन सीजन उन्होंने मुख्य कोच के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभाली लेकिन अगले सीजन शायद नजर न आएं।

इस वजह से लैंगर छोड़ सकते हैं LSG से अलग

दरअसल, इंग्लैंड ने हाल ही में टेस्ट कोच के पद से ब्रेंडन मैकुलम को हटाया। इसके बाद से ही उनके रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रही है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कई दिग्गजों के शॉर्टलिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

हालांकि, उस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी जस्टिन लैंगर का नाम नहीं था। हालांकि, अब LSG के खुद संकेत दिया है कि अगर उन्हें अवसर मिलता है तो वो इंग्लैंड के लिए हेड कोच के रूप में टेस्ट में जिम्मेदारी उठाना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर उन्हें IPL से नाता तोड़ना पड़ सकता है।

टेस्ट में इंग्लैंड के हेड कोच की जॉब को लेकर लैंगर ने दिखाई दिलचस्पी

इंग्लैंड में आयोजित हो रहे द हंड्रेड में LSG फ्रेंचाइजी की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के हेड कोच के रूप में नजर आ रहे जस्टिन लैंगर ने कहा,

"नहीं, मैंने नहीं सुना,मुझे क्रिकेट से बेहद लगाव है, खासकर टेस्ट क्रिकेट से। मैं देखता हूं कि आजकल फ्रेंचाइजी क्रिकेट बहुत बढ़िया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट का होना बहुत ज़रूरी है। खेल के स्वास्थ्य के लिए इसका निरंतर विकास होना आवश्यक है - और इसीलिए मैं तीन बड़े देशों [ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड] की बात करता हूं और यह महत्वपूर्ण है कि वे मजबूती से खेलते रहें। कोचिंग की बात करें तो यह एक करियर है और हर कोई सभी अवसरों की तलाश करता है।"

यह भी पढ़ें: सारांश जैन ही नहीं, IPL में डेब्यू के बिना टीम इंडिया का कॉल-अप पा चुके हैं ये 5 खिलाड़ी, नंबर 2 का नाम कर देगा हैरान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com