भारतीय गेंदबाज ने अपनाया गली क्रिकेट वाला हथकंडा, अपील करते हुए बोले- 'मां कसम आउट था'
Published - 28 May 2021, 05:22 AM
Cricket का खेल बड़ा ही रोमांचक होता है और कई बार ऐसी चीजें को मिलती हैं, जिसके बारे में शायद ही आप कभी सोच सकें। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असल में आपने अक्सर गली क्रिकेट में खेलने वाले बच्चों को विकेट लेने के बाद विकेट के लिए 'मां कसम' खाते देखा होगा, लेकिन सोचिए यदि प्रोफेशनल क्रिकेट में कोई गेंदबाज विकेट के लिए ऐसा करे, तो कैसा लगेगा।
'मां कसम आउट था'
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/lrs-1464353538.jpg)
Cricket के गलियारों में अजीबों-गरीब वाक्ये देखने को मिलते हैं। मगर अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आप हंसते-हंसते लोट-पोट होने वाले हैं। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि विजय हजारे ट्रॉफी का मैच चल रहा था और तमिलनाडु और बंगाल की टीमें आमने-सामने थीं। तभी बंगाल के गेंदबाज लक्ष्मीरत्न शुक्ला अपील करते-करते अंपायर के सामने, 'मां कसम आउट है।' बोलने लगे।
उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि गेंदबाज लक्ष्मी रत्न शुक्ला को लगा कि बल्लेबाज आउट है लेकिन अंपायर थोड़े असमंजस में थे। अंपायर को दुविधा में देखकर लक्ष्मी रत्न शुक्ला भी भावनाओं में बह गए और अपील करते-करते गली क्रिकेट में खेल रहे छोटे बच्चे की तरह मां की कसम तक खाने लगे। मां की कसम खाने के बाद अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि जब गेंदबाज ने मां कसम खाई, तो उसके बाद अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। बता दें, ये वीडियो सालों पुराना है।
भारत के लिए खेल चुके हैं लक्ष्मी रत्न शुक्ला
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/mamata-1.jpg)
इस वीडियो में जो खिलाड़ी मां कसम खाता नजर आ रहा है, उनका नाम लक्ष्मी रत्न शुक्ला है। उन्होंने 1999 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 3 वनडे मैच खेले थे, जिसमें 1 विकेट चटकाया। वहीं बंगाल के क्रिकेट ने घरेलू स्तर पर 137 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 172 विकेट चटकाए। 141 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें 143 विकेट चटकाए और 81 T20 मैच खेले जिसमें 47 विकेट चटकाए।
इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स व सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे। जिसमें उन्होंने कुल 47 मैच खेले और 15 विकेट चटकाए। क्रिकेट के बाद लक्ष्मी रत्न ने राजनीति की राह चुनी।
यहां देखें वीडियो
Tagged:
क्रिकेट विजय हजारेऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।