वरुण चक्रवर्ती बनाम कुलदीप यादव: जानें आंकड़ों की तुलना में कौन आगे? किसका प्लेइंग इलेवन में खेलना बनता

Published - 08 Feb 2026, 02:28 PM | Updated - 08 Feb 2026, 02:41 PM

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav : भारतीय क्रिकेट टीम में स्पिन विभाग हमेशा से टीम की सबसे बड़ी ताकत रहा है। मौजूदा समय में जब भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में स्पिन की चर्चा होती है, तो दो नाम क्रमशः वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव सबसे पहले सामने आते हैं । दोनों ही गेंदबाज़ अपनी अलग शैली और प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर टीम में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं।

एक तरफ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपनी ‘चाइनामैन’ गेंदबाज़ी से बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को चकमा देते हैं, तो दूसरी ओर वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन और टी20 फॉर्मेट में शानदार इकोनॉमी से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं।

ऐसे में सवाल यही है कि आंकड़ों की तुलना में कौन भारी पड़ता है और मौजूदा फॉर्म व टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से प्लेइंग इलेवन में किसका खेलना ज्यादा बनता है? आइये जानते हैं

वरुण चक्रवर्ती के टी20 के आंकड़े

पिछले एक साल में वरुण चक्रवर्ती ने टी20 क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए खुद को फिर से टीम का अहम हिस्सा बना लिया है।

2024 के अंत और 2025 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ उनकी प्रभावी गेंदबाज़ी ने साबित किया कि वह सिर्फ मिस्ट्री स्पिनर नहीं, बल्कि मैच विनर भी हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज़ों में शामिल हैं।

अब तक 37 टी20I मैचों में 60 विकेट लेते हुए उन्होंने बेहतरीन औसत और नियंत्रित इकोनॉमी बनाए रखी है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 रहा है और वह दो बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं। मिडिल ओवर्स में रन रोकने और दबाव बनाने की उनकी क्षमता उन्हें टी20 प्लेइंग इलेवन का मजबूत दावेदार बनाती है।

Kuldeep Yadav के टी20 के आंकड़े

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) लंबे समय से भारतीय स्पिन आक्रमण की रीढ़ रहे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 53 मैचों में 94 विकेट हासिल किए हैं, जो उनकी निरंतरता और प्रभाव को दर्शाता है। उनका गेंदबाज़ी औसत करीब 13.74 का है, जबकि इकोनॉमी रेट लगभग 6.99 रहा है , जो इस फॉर्मेट में काफी शानदार माना जाता है।

उनका स्ट्राइक रेट 11.8 के आसपास है, यानी वह लगभग हर दो ओवर में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 रहा है और वह इस फॉर्मेट में 2 बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।

कुलदीप (Kuldeep Yadav) की सबसे बड़ी ताकत उनकी फ्लाइट और गेंद को दोनों दिशाओं में टर्न कराने की कला है। बड़े टूर्नामेंट्स और दबाव भरे मुकाबलों में विकेट निकालने की उनकी आदत उन्हें खास बनाती है।

वरुण चक्रवर्ती बनाम कुलदीप यादव: किसका प्लेइंग इलेवन में बनता है खेलना?

वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन, गति में बदलाव और मिडिल ओवर्स में सख्त कंट्रोल के लिए जाने जाते हैं। टी20 में वह बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते और रन गति पर लगाम लगाकर टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। धीमी या टर्निंग पिच पर उनका प्रभाव और बढ़ जाता है।

दूसरी ओर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) क्लासिक लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन के जरिए फ्लाइट और टर्न से बल्लेबाज़ों को फंसाते हैं। बड़े मैचों का अनुभव और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। वह आक्रामक विकल्प हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

टी20 फॉर्मेट में अगर टीम को मिडिल ओवर्स में नियंत्रण और विविधता चाहिए तो वरुण चक्रवर्ती बेहतर संतुलन देते नजर आते हैं। वहीं, आक्रामक ब्रेकथ्रू और बड़े मुकाबलों के अनुभव को प्राथमिकता दी जाए तो कुलदीप यादव मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े : रिंकू सिंह बाहर, अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच, ये विस्फोटक बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Tagged:

team india kuldeep yadav cricket news Varun Chakravathy
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

वरूण च्रवर्ती ने 37 टी20I मैचों में 60 विकेट लिए

कुलटीप यादव ने टी20I के 53 मैचों में 94 विकेट हासिल किए हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com