Vaibhav Sooryavanshi की फैन हुई ओलंपिक चैंपियन Manu Bhaker, 15 वर्षीय बल्लेबाज के लिए कर डाली ये बड़ी भविष्यवाणी
Published - 28 Apr 2026, 01:15 PM | Updated - 28 Apr 2026, 01:50 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार अपने बल्ले से धूम मचा रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 15 साल की कम अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने बल्ले से हर किसी को अपना फैन बना लिया.
फिर चाहे वो आम इंसान हो या क्रिकेट एक्सपर्ट. इसी लिस्ट में अब दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रही मनु भाकर का भी जुड़ गया है. उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए फ्यूचर स्टार करार कर दिया.
Vaibhav Sooryavanshi पर मनु भाकर ने क्या कहा?

दरअसल, दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान उनसे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की उम्र और बैटिंग को लेकर सवाल किया गया. मनु से जवाब में कहा, 'मैं कहूंगी कि अगर मार्गदर्शन अच्छा हो, आसपास का माहौल अच्छा हो, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती। महान कार्य 60 की उम्र में भी होते हैं, 6 साल की उम्र में भी। इसलिए, अगर उनके आसपास के लोग उन्हें अच्छी सलाह दें, उनका मार्गदर्शन करें, तो मुझे यकीन है कि वह भविष्य में सबसे बड़े स्टार होंगे।"
Vaibhav Sooryavanshi का RR के लिए डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. आरआर ने उन्हें आक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि. उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था. लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्हें करोड़ों की राशि मिली. साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल अनुबंध पाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
इस सीजन वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने RR के लिए 7 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 36.00 की औसत और 206.56 की स्ट्राइक रेट से टोटल 252 रन बनाए. इन पारियों में उनके बल्ले से 1 फिफ्टी और एक अर्धशतक निकला.
IPL 2026 में वैभव ने खेली यादगार पारियां
वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब बोल रहा है. अब तक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 8 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में वैभव ने 44.63 की ऐवरेज और 234.87 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक भी जड़े. इस दौरान RR के युवा खिलाड़ी के बल्ले से 31 चौके और 32 छक्के भी आए.
खास बात यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (MVP) अवॉर्ड के दावेदारों में से एक हैं. उन्होंने 36 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जो कि उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक बनाता है.
Virat Kohli ने नहीं दिया ऑटोग्राफ, तो फूट-फूटकर रो पड़ा नन्हा फैन, इमोशनल मोमेंट वायरल
Tagged:
Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर