6,6,6,6,6,6.... वैभव सूर्यवंशी का गरजा बल्ला, श्रीलंकाई गेंदबाजों की लगाई लंका, 29 गेंदों में बना डाले इतने रन
Published - 22 Jun 2026, 10:51 AM | Updated - 22 Jun 2026, 12:21 PM
Table of Contents
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पिछले कुछ समय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आईपीएल 2026 के बाद श्रीलंका ए टीम के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वह प्रभावशाली नजर आए. इस बीच 21 जून को हुए टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले ने जमकर आग उगली. श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया. उन्होंने 300 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से तूफ़ानी पारी खेली.
Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले ने उगली आग

हाल ही में भारत की 'ए' टीम ने अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक ट्राई-सीरीज़ खेली. 21 जून को दांबुला में टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया का श्रीलंका से सामना हुआ. इसमें भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने गेंदबाजों की कुटाई कर ताबड़तोड़ रन बटोरें. उन्होंने 324.13 के स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों में 94 रन बनाए, जिसमें 10 चौकें और 8 छक्के शामिल हैं. हालांकि, सहान अराचिगे की गेंद पर आउट होने के बाद वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए.
इंग्लैंड ODI सीरीज में जगह के हकदार थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका
तिलक वर्मा ने भी मचाया धमाल
भारत की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अलावा कप्तान तिलक वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा था. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 90 गेंदों में 67 रन बनाए. अन्य कोई भी खिलाड़ी 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. प्रियांश आर्य और अनुकूल रॉय ने 39-39 रन निकले. जबकि ऋतुराज गायकवाड ने 40 रनों का योगदान दिया.
विपराज निगम, कुमार कुशग्राह और निशांत सिंधु क्रमशः 27 रन, 36 रन और 16 रन बनाए. इस दौरान श्रीलंका के लिए कुगाथस मथुलन, रविंदु फर्नांडो, और वानुजा साहन ने 2-2 विकेट झटकी है. मोहम्मद शिराज़, सहान अराच्चिगे औऱ दुलज समुधिता के हाथ एक-एक सफलता लगी.
भारत के हाथ लगी जीत
निर्धारित लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका टीम की पारी 311 रनों पर सिमट गई, जिसके चलते उसके हाथ 66 रन निकले. सदीरा समरविक्रमा और वानुजा साहन टीम के लिए अर्धशतक लगाया. उन्होंने 52 रन और 62 रन बनाए. इनके अलावा किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. वहीं, भारत के लिए यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट झटकी. अनुकूल रॉय के हाथ 2 सफलताएं लगी. जबकि अशोक शर्मा और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट निकाली. यह मुकाबला अपने नाम करते ही भारत ने ट्राई-नेशन सीरीज भी जीत ली.
अफ्रीका के सामने बेबस दिखी टीम इंडिया, टूर्नामेंट की झेली पहली हार, भारत का बिगड़ा सेमीफाइनल का गणित
Tagged:
team india Vaibhav Sooryavanshi IND A vs SL Aऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर