अफ्रीका के सामने बेबस दिखी टीम इंडिया, टूर्नामेंट की झेली पहली हार, भारत का बिगड़ा सेमीफाइनल का गणित
Table of Contents
Team India Women: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की लगातार जीत का सिलसिला समाप्त हो गया। नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत मिलने के बाद, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
मौजूदा टूर्नामेंट के 18वें मैच में टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस हार से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है, जिसका समीकरण हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले मैच का हाल जान लेते हैं।
Team India की बल्लेबाजी रही साधारण, कोई नहीं खेल पाया बड़ी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं हुई। 30 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया और स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर आउट हो गईं। शैफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज दिखाकर शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया, जिसके कारण भारत ने पावरप्ले में ही 50 का स्कोर पार कर लिया। हालांकि, छठे ओवर में शैफाली आउट हो गईं और उनकी पारी 15 गेंदों में 31 रनों से आगे नहीं बढ़ पाई।
यास्तिक भाटिया 15 और जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर चलती बनीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। दीप्ति शर्मा ने 29 और ऋचा घोष ने 15 रन बनाए। इन सभी के योगदान की मदद से टीम इंडिया (Team India) किसी तरह 158 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मारिजेन कैप और शबनीम इस्माइल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
शुरुआती झटकों के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी और बेहद खराब रही। पावरप्ले के अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 25 के स्कोर पर दो बड़े झटके लगे। सबसे पहले कप्तान लॉरा वोल्वार्ट 20 रन बनाकर आउट हो गईं और फिर एनेरी डर्कसेन खाता खोले बिना ही आउट हो गईं। यहां से तजमीन ब्रिट्स और मारिजेन कैप की जोड़ी ने मोर्चा संभाल लिया।
इन दोनों ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया (Team India) को मैच से बाहर कर दिया। ब्रिट्स ने 40 रनों की पारी खेली। वहीं, कैप के बल्ले से 81 रन नाबाद आए। आखिरी में प्रोटियाज टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम के लिए श्री चरणी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल का समीकरण
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। अब जीत के साथ-साथ मामला नेट रन रेट पर भी आ सकता है। भारत के खाते में 3 मैचों में 4 अंक हैं और उसका NRR +2.511 है, जो ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अच्छा है। दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ मिली हार के बावजूद, यह बढ़त उन्हें अन्य दावेदारों से आगे बनाए हुए है।
अगर टीम इंडिया अपने बाकी दोनों मैच जीत जाता है, तो बेहतर नेट रन रेट की वजह से वे अब भी सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। किसी भी मैच में हारने से उनके लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है। भारत के शेष दो मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, बुमराह, अक्षर....
Tagged:
harmanpreet kaur india women cricket team South Africa Womens Team ICC Womens t20 world cup 2026