इंडियन क्रिकेट में मचा हड़कंप, एक साथ 13 खिलाड़ी चोटिल, टेंशन में कोच गंभीर

Published - 08 Aug 2026, 12:17 PM | Updated - 08 Aug 2026, 03:02 PM

Indian Cricket

Indian Cricket: टीम इंडिया (Team India) इस समय श्रीलंका दौरे पर गई हुई है, जहां उसको दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिहाज से बेहद जरूरी है. लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की इंजरी ने हेड कोच गौतम गंभीर की टेंशन को बढ़ा दिया है. 13 भारतीय खिलाड़ी अनफिट होने की वजह से क्रिकेट मैदान से दूर हैं.

Indian Cricket में बढ़ा इंजरी का सिलसिला

Team India 11

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच 7 अगस्त से अभ्यास मैच जारी है, जिसका हिस्सा कप्तान शुभमन गिल नहीं बन सके. अंगुली की चोट के कारण उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा और उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम (Team India) की कमान सौंपी गई.

हालांकि, इस समय केवल शुभमन गिल ही नहीं, बल्कि अन्य 12 भारतीय खिलाड़ी भी इंजरी से जूझ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी को अनफिट होने के चलते श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि पहले टेस्ट के लिए साई सुदर्शन और दूसरे टेस्ट के लिए वॉशिंगटन सुंदर की उपलब्धता पर अभी भी सवालिया निशान बने हुए हैं.

सालों से नहीं मिला Team India में मौका, तो जयदेव उनादकट ने इस देश में जाकर खेलने का किया फैसला

Team India का स्टार खिलाड़ी भी इंजर्ड

भारतीय टीम (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर के अलावा वरुण चक्रवर्ती, आकाशदीप, सुयश शर्मा, आशोक शर्मा, रियान पराग, युद्धवीर सिंह और हिमांशु सिंह चोट से ग्रस्त हैं. इसके चलते ये 13 खिलाड़ी बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (NCA) में रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं. लेकिन अभी तक इन प्लेयर्स के पूरी तरह फिट होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

साई सुदर्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट

गौरतलब है कि साई सुदर्शन का श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए चयन हुआ था, लेकिन अब उनके पूरी सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई है. दैनिक जागरण के हवाले से मिली खबर के मुताबिक उन्हें पैर के अंगूठे की चोट अब तक सही नहीं हुई है. इसलिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों से ड्रॉप होना पड़ा सकता है. फिलहाल, साई सुदर्शन को टीम इंडिया (Team India) से बाहर किए जाने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है.

प्रैक्टिस मुकाबले से तय हुई Team India की प्लेइंग इलेवन, पहले टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों को उतारेंगे कोच गंभीर

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com