इस खिलाड़ी को बेईमानी पड़ी भारी, बोर्ड ने लगाया 2 साल का बैन और ठोका लाखों का जुर्माना

Published - 08 Aug 2026, 11:49 AM | Updated - 08 Aug 2026, 01:03 PM

Board

Board imposed ban and fine: क्रिकेट के खेल में फ्रॉड और धोखाधड़ी के काफी सारे मामले देखे गए हैं। इसी वजह हर देश का क्रिकेट बोर्ड काफी कड़े नियम बनाता है, ताकि कोई भी क्रिकेटर ऐसा कुछ करने से पहले उसके अंजाम के बारे में सोचे। इसके बावजूद कई प्लेयर्स दोषी पाए गए और उन पर कड़ी कार्रवाई हुई। BCCI ने भी कई खिलाड़ियों पर उम्र के मामले में फ्रॉड और गलत जानकारी देने को लेकर एक्शन लिया है।

कड़े नियम और बैन के खतरे के बावजूद खिलाड़ी हेरफेर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें खिलाड़ी ने खुद से जुड़ी गलत जानकारी दी और अब इसी वजह से बोर्ड (Board) ने उस पर बड़ा एक्शन लेते हुए बैन के साथ-साथ मोटा जुर्माना भी लगाया है।

इस खिलाड़ी पर Board ने लगाया 2 साल का बैन और 1 मिलियन का फाइन

Board 1

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Criket Board) ने अपने एक उभरते हुए खिलाड़ी पर कड़ा एक्शन लिया है। यह खिलाड़ी ऑलराउंडर हमजा नजर हैं, जो वीजा प्रोसेस के दौरान बोर्ड को गलत जानकारी देने के मामले में दोषी पाए गए हैं। इसी वजह से PCB ने हमजा को दो साल के लिए घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया है, साथ ही 1 मिलियन पीकेआर का जुर्माना भी लगाया है।

यह अनुशासनात्मक कार्रवाई उस जानकारी की जांच के बाद की गई है जो हमजा ने PCB के जरिए वीजा आवेदन के दौरान दी थी। जांच में पाया गया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय उन्होंने पूरी और सही जानकारी नहीं दी। उन्होंने गुमराह करने वाली जानकारी दी और कुछ जरूरी बातों को भी छिपाया।

हमजा पर जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की कार्रवाई, नहीं कर पाए खुद का बचाव

हमजा नजर के वीजा प्रोसेस के दौरान दी गई जानकारियों की जांच के लिए पाकिस्तान के बोर्ड (Board) एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत, हमजा नजर को अपना पक्ष रखने और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने का मौका दिया गया। समिति ने मामले के सभी जरूरी पहलुओं पर विचार करने से पहले, उपलब्ध सबूतों के साथ-साथ उसकी बातों की भी समीक्षा की।

जांच पूरी होने के बाद, समिति ने आगे की कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट और सुझाव PCB को सौंपे। समिति की रिपोर्ट का ध्यानपूर्वक आकलन करने के बाद, बोर्ड (Board) इस नतीजे पर पहुंचा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी थी।

वेस्टइंडीज दौरे पर चुने जाने के थे दावेदार, अब लगा बड़ा झटका

हाल ही में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। इस दौरे के लिए हमजा नजर के नाम पर भी चर्चा हो रही थी लेकिन वीजा से जुड़े मामले के कारण चयन की रेस से बाहर हो गए।

ऑलराउंडर खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी वजह से नेशनल टीम में चयन के करीब माने जा रहे थे लेकिन अब दो साल के लिए उनके करियर पर फुल स्टॉप लग गया है।

यह भी पढ़ें: एक नहीं 2 बार देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान मैच, जानें कब, कहा और कितने बजे शुरू होंगे ये मैच?

Tagged:

PCB pakistan cricket Hamza Nazar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com