टीम की बढ़ी मुश्किलें, प्रैक्टिस मैच में स्टार स्पिनर हुआ इंजर्ड, अब पहला टेस्ट करेगा मिस

Published - 08 Aug 2026, 02:42 PM | Updated - 08 Aug 2026, 03:38 PM

Spinner

Star spinner injured: खिलाड़ियों के लिए चोट काफी काफी बड़ी समस्या होती है। हाल ही में इंग्लैंड के जॉन टर्नर ने अपनी बैक इंजरी की परेशानी के कारण महज 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। वहीं, चोट के कारण श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए भरतीय स्क्वाड से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए। वहीं, साई सुदर्शन का भी खेलना मुश्किल लग रहा है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हैं और इसी वजह से उन्होंने श्रीलंका XI के खिलाफ कोलंबो में जारी तीन दिवसीय मैच में डेढ़ दिन से ज्यादा का खेल होने के बावजूद हिस्सा नहीं लिया है। वहीं, अब अभ्यास मैच के दौरान चोटिल होने वाले स्पिनर (Spinner) का पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है।

इस स्टार Spinner को अभ्यास मैच में लगी चोट

Spinner 1

भारतीय फैंस के मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या श्रीलंका XI के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान टीम इंडिया का कोई स्पिनर (Spinner) चोट का शिकार हो गया, तो बता दें कि ऐसा नहीं हुआ है। जिस स्पिन गेंदबाज को चोट लगी है, वो बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश ने डार्विन में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला और इसी के दौरान ताइजुल को इंजरी हो गई।

हाथ में लगी चोट, पूरे मैच में नहीं की गेंदबाजी

बांग्लादेश के मुख्य स्पिनर (Spinner) ताइजुल इस्लाम को टूर मैच के पहले दिन बैटिंग करते समय बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर गेंद लगी, जिससे हड्डी में चोट आई। उस समय उनकी चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं मानी जा रही थी लेकिन फिर उन्होंने CA XI की पारी में बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं की। इससे कयास लगने शुरू हो गए कि शायद ताइजुल को चोट ज्यादा गंभीर है।

बांग्लादेश को ताइजुल के पहले टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद

बाएं हाथ के स्पिनर (Spinner) ताइजुल इस्लाम को बांग्लादेश की गेंदबाजी की अहम कड़ी माना जाता है लेकिन उनकी चोट ने मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बांग्लादेश की टीम के फिजियो बायेदुल इस्लाम खान को उम्मीद है कि 13 अगस्त से डार्विन में होने वाले मुकाबले के लिए ताइजुल फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा,

"चोट में सुधार हुआ है, दर्द और सूजन दोनों कम हो गए हैं। पहले टेस्ट में अभी चार दिन बाकी हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि तैजुल उसके लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे।"

CA XI के खिलाफ अभ्यास मैच में बांग्लादेश की बड़ी हार

23 साल में पहली बार बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिला है लेकिन उससे अभ्यास मैच में टीम की पोल खुल गई। CA XI के खिलाफ बांग्लादेश को एक पारी और 38 रनों से हार झेलनी पड़ी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 263 पर ढेर हो गया था। जवाब में CA XI ने 355 रन बनाकर 92 रनों की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद, दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 54 रन पर ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस मुकाबले से तय हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, पहले टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों को उतारेंगे कोच गंभीर

Tagged:

australia cricket team bangladesh cricket team Taijul Islam
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com