प्रैक्टिस मुकाबले से तय हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, पहले टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों को उतारेंगे कोच गंभीर
Published - 08 Aug 2026, 11:36 AM
Table of Contents
INDIA: भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया (INDIA) अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मुकाबला खेल रहे हैं, जिसमें टीम मैनेजमेंट को खिलाड़ियों की फॉर्म के साथ सही कॉम्बिनेशन तलाशने का भी मौका मिल रहा है।
प्रैक्टिस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने लगभग सभी प्रमुख विकल्पों को आजमाया है। ऐसे में गॉल (Galle Test) की परिस्थितियों और खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए पहले टेस्ट की संभावित प्लेइंग इलेवन की तस्वीर भी काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।
राहुल-जायसवाल कर सकते हैं INDIA के लिए ओपनिंग
पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ केएल राहुल (KL Rahul) को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। प्रैक्टिस मैच में भी दोनों बल्लेबाज पारी की शुरुआत करने उतरे। हालांकि जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि राहुल ने क्रीज पर समय बिताया।
साई सुदर्शन (Sai Sudharshan) चोट के कारण अभी टीम से नहीं जुड़े हैं। ऐसे में अगर वह पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका मिल सकता है। वहीं कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नंबर-4 पर उतर सकते हैं। गिल को भी उंगली में चोट लगी है और इसी वजह से उन्होंने प्रैक्टिस मुकाबले के पहले दिन हिस्सा नहीं लिया था। ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
जडेजा के साथ कुलदीप-सारांश को मौका
गॉल की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पहले टेस्ट में स्पिन को मजबूत करने के लिए रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में रख सकते हैं।
तीसरे स्पिन विकल्प के लिए मानव सुथार (Manav Suthar) और सारांश जैन (Saransh Jain) के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। सारांश जैन ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया था। इसी कारण उन्हें गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है। इससे भारतीय टीम की बल्लेबाजी में भी अतिरिक्त गहराई मिल सकती है।
पहले टेस्ट के लिए INDIA की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी
यह भी पढ़े: एक नहीं 2 बार देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान मैच, जानें कब, कहा और कितने बजे शुरू होंगे ये मैच?
Tagged:
team india IND vs SL SL vs IND cricket news India Tour of Sri Lanka 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।