कौन हैं सारांश जैन? जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिला डेब्यू, जानें इनकी पूरी जन्म कुंडली
Table of Contents
India vs Sri Lanka Test Series: भारत ने अगस्त, 2017 से श्रीलंका में कोई टेस्ट नहीं खेला है। अब यह सूखा अगले महीने समाप्त होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि WTC फाइनल के लिए इन दोनों मुकाबले के नतीजे टीम इंडिया के पक्ष में रहे तो आगे की राह आसान हो सकती है। हालांकि, सीरीज के आगाज से पहले स्टार ऑलराउंडर की इंजरी ने भारतीय टीम को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि चोट के कारण दोनों मैचों से बाहर हो गए।
वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण Sri Lanka Test Series से बाहर
रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद से ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के रूप में हेड कोच गौतम गंभीर ने वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में भले ही सुंदर अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाए हों लेकिन टेस्ट में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Test Series) पर भी उनकी भूमिका काफी अहम साबित हो सकती थी लेकिन अब चोट के वह दौरे से बाहर हो गए हैं।
BCCI ने सुंदर के न चुने जाने की दी जानकारी
सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी। इसके बाद, इंग्लैंड की पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी और फिर तीसरे वनडे से बाहर भी हो गए थे। हाल ही में उनकी फिटनेस की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई, जिसके आधार पर उनका श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) के लिए फिट होना मुश्किल लग रहा है। वहीं, अब BCCI ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि सुंदर पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।
सारांश जैन को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए मिला मौका

वाशिंगटन सुंदर के पूरी तरह फिट न होने के कारण उनकी जगह 33 साल के सारांश जैन को चुना गया है, जो ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं। सारांश घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हैं और हाल ही में इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 54 मैचों में 2223 रन बनाए हैं। वहीं, 188 विकेट भी झटके हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल(कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
*चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा।