अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज में इन 4 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत! मिलेगा Team India में डेब्यू का मौका
Published - 06 May 2026, 07:50 PM | Updated - 07 May 2026, 01:03 PM
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला नए चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में 6 जून से शुरू होगा।
इस सीरीज के लिए चयनकर्ता युवा प्रतिभाओं को मौका देने पर विचार कर रहे हैं। टीम इंडिया (Team India) के कई सीनियर खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है, जिससे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में चमकने वाले 4 धाकड़ खिलाड़ियों के लिए टेस्ट डेब्यू का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से टेस्ट टीम के दरवाजे खटखटा रहे हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि भारतीय परिस्थितियों में स्पिन के खिलाफ गायकवाड़ टीम इंडिया (Team India) के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
इस साल रणजी ट्रॉफी में भी गायकवाड़ महाराष्ट्र की कप्तानी संभाल रहे थे ऐसे में गायकवाड़ को मध्यक्रम में डेब्यू कैप मिलने की पूरी संभावना है। लाल गेंद से उनका तकनीकी रूप से मजबूत होना उन्हें इस रेस में सबसे आगे रखता है।
क्या ध्रुव जुरेल करेंगे पंत को रिप्लेस?
राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल ने अपनी मेच्योर गेम से सभी को प्रभावित किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया (Team India) मैनेजमेंट जुरेल को एक परोपर बल्लेबाज के रूप में भी आजमाने पर विचार कर रहा है।
उनकी विकेटकीपिंग क्षमता एक अतिरिक्त बोनस है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनके बल्लेबाजी स्किल्स को टेस्ट के कड़े इम्तिहान में परखा जा सकता है, साथ ही ऋषभ पंत के लिए एक विकल्प के तौर पर भी टीम में जगह बना सकते हैं।
BAN vs PAK Today Match Prediction, 1st Test- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच विश्लेषण
देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन में कौन?
बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2026 और घरेलू सत्र में अपने बल्ले का लोहा मनवाया है। उन्हें टीम में साई सुदर्शन के विकल्प और एक मजबूत मध्यक्रम दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
पडिक्कल की लंबी पारी खेलने की क्षमता उन्हें अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ टेस्ट टीम में दोबारा एंट्री करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर सकती है। पडिक्कल इस साल सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि घरेलू में भी कई शतक ठोक चुके हैं।
रियान पराग की Team India में होगी वापसी?
घरेलू क्रिकेट में रनों का ढ़ेर लगाने वाले रियान पराग अब चयनकर्ताओं की रडार पर हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी उन्हें टेस्ट फोर्मेट में एक बेहतरीन पैकेज बनाती है।
भारतीय पिचों पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होने वाली है, पराग का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम इंडिया (Team India) के लिए मैच जिताऊ साबित हो सकता है। हालांकि इस साल रियान पराग कई विवादों से भी घिरे रहे लेकिन अपनी प्रदर्शन में शानदार वापसी करते हुए सभी को चौंकाया है।
अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 में सबसे पहले एकमात्र टेस्ट के साथ शुरू होगा जो 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। इसके बाद तीन वनडे मुकाबला होना है जो 14 से 20 जून तक धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होने वाली है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर