IPL के लिए इन 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने छोड़ी पाकिस्तान सीरीज, देश से पहले पैसों को दी महत्वता

Published - 11 May 2026, 04:08 PM | Updated - 11 May 2026, 04:20 PM

IPL

IPL 2026 की रोमांच के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट जगत में देश और लीग के बीच की बहस को फिर से छेड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े नाम सीरीज से दूरी बना ली हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि टीम के सीनियर गेंदबाज और कप्तान सहित कुल 7 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने के बजाय आईपीएल में बने रहने या आराम करने का फैसला किया है।

इन 7 दिग्गजों ने IPL की वजह से किया सीरीज से किनारा

TRAVIS HEAD

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 मई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है।

वहीं, ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शिस जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रति प्रतिबद्धता के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। फैंस की सुने तो उनका मानना है कि खिलाड़ियों ने नेशनल ड्यूटी के ऊपर IPL के पैसों और लीग को तवज्जो दी है।

बुमराह को आराम, साई ड्रॉप, ऋतुराज-काम्बोज को मौका, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम ऐसी

बुमराह की तरह कमिंस और स्टार्क ने भी मांगा ब्रेक

जहाँ भारतीय चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान टेस्ट के लिए आराम दे सकते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने भी अपने पेस ट्रायो कमिंस, स्टार्क, हेजलवुड को वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर सीरीज से बाहर रखा है।

हालाँकि, असली विवाद उन खिलाड़ियों को लेकर है जो IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए, जबकि कोनोली और बार्टलेट पंजाब किंग्स के लिए मैदान पर पसीना बहाते नजर आएंगे। ऐसे में पाकिस्तान जैसे महत्वपूर्ण दौरे पर बी टीम भेजना क्रिकेट फैंस को रास नहीं आ रहा है।

बची 8 टीमों में से अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर, इनकी राह अब भी बेहद कठिन

युवाओं की चमकी किस्मत, नए चेहरों को मिला मौका

दिग्गजों की गैरमौजूदगी ने कुछ युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे खोल दिए हैं। अंडर-19 विश्व कप कप्तान ऑली पीक और ऑलराउंडर लियाम स्कॉट को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है।

मिचेल मार्श इस दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे। लेकिन सवाल वही बना हुआ है कि क्या IPL का कैलेंडर अब अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर हावी होने लगा है? पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 30 मई से शुरू हो रही है, जबकि आईपीएल का फाइनल 31 मई को है। यही कारण है कि खिलाड़ियों ने भारत में रुकना ही बेहतर समझा।

IPL के कारण पाकिस्तान सीरीज मिस करने वाले खिलाड़ी: पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस। ये खिलाड़ी या तो आईपीएल लिए खेलते नजर आएंगे या फिर इन्हें आराम दिया गया है।

Tagged:

Australian Team IPL 2026 AUSTRALIA VS PAKISTAN ODI SERIES
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

30 मई से

मिचेल मार्श
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com