सेमीफाइनल की तस्वीर हुई पूरी तरह साफ, भारत-पाकिस्तान के बाद इन 2 टीमों ने किया क्वालीफाई, यहां जानिए शेड्यूल
Table of Contents
Asian Games 2026 Semifinal: जापान के नागोया में एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इसकी शुरुआत 24 सितंबर से हुई थी और ग्रुप स्टेज के मुकाबले 26 सितंबर को समाप्त हुए। इसके बाद, 28 और 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेल गए।
पहले दिन के दोनों क्वार्टर फाइनल मैच के बाद, भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल (Semifinal) में जगह बनाई थी। अब शेष दो टीमें भी कन्फर्म हो गई हैं।
भारत और पाकिस्तान के बाद, इन 2 टीमों ने Semifinal के लिए किया क्वालीफाई

28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान और हांगकांग से सामना हुआ था। हालांकि, दोनों ही मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे और टॉस तक नहीं हो पाया था। इसी वजह से रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया था। वहीं, अफगानिस्तान और हांगकांग को निराश होकर बिना खेले ही बाहर होना पड़ा था।
अब ऐसा ही कुछ नेपाल और मलेशिया के साथ हुआ है। ये दोनों टीमें भी बिना खेले ही बाहर हो गईं, क्योंकि 29 सितंबर को भी खेले जाने वाले दोनों ही क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की वजह से टॉस के बिना ही रद्द कर दिए गए। मुकाबले रद्द होने के बावजूद बांग्लादेश और श्रीलंका को अंतिम-4 (Semifinal) में एंट्री मिल गई, क्योंकि बांग्लादेश की रैंकिंग मलेशिया से बेहतर है। वहीं, श्रीलंका भी रैंकिंग में नेपाल से आगे है।
भारत-पाकिस्तान को सेमीफाइनल में बांग्लादेश और श्रीलंका देंगे चुनौती
सेमीफाइनल (Semifinal) मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत किन टीमों से होगी, पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है। भारत की टक्कर श्रीलंका से होगी। वहीं, पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। ये चारों ही टीमें ICC रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हैं। इसी वजह से अंतिम-4 के दोनों मुकाबले जबरदस्त हो सकते है।
एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | समय (IST) | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 अक्टूबर 2026 | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | सुबह 9:00 बजे | निशिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क |
| 1 अक्टूबर 2026 | भारत vs श्रीलंका | दोपहर 1:30 बजे | निशिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क |
बांग्लादेश को नजमुल होसैन शान्तो का सेमीफाइनल में नहीं मिलेगा साथ
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में बांग्लादेश को अपने प्रमुख बल्लेबाज नजमुल होसैन शान्तो का साथ नहीं मिलेगा, क्योंकि वे एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। नजमुल के बाहर होने की वजह बुखार और इन्फेक्शन है।
टीम के फिजियो बायेदुल इस्लाम खान के मुताबिक, नागोया पहुंचने के बाद से ही शांतो को बुखार है। उन्हें ठीक होने में समय लगेगा और वह मंगलवार को ढाका लौटेंगे। शान्तो की जगह स्क्वाड में रिप्लेसमेंट के रूप में कोई नया खिलाड़ी शामिल नहीं किया जाएगा।
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team bangladesh cricket team Asian Games 2026