Team India का नया शेड्यूल! सितंबर में इन 2 टीमों से ट्राई सीरीज खेल सकती है टीम इंडिया, जानिए कैसे
Published - 01 Jun 2025, 02:38 PM | Updated - 24 Jul 2025, 10:05 AM
Table of Contents
Team India: टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाने हैं। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उनके घर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज अगस्त के महीने में होने वाली है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम सितंबर में ट्राई सीरीज खेल सकती है। हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि यह ट्राई सीरीज टीम इंडिया के शेड्यूल में नहीं है, तो फिर इसे कैसे खेला जा सकता है। तो आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं
Team India ट्राई सीरीज खेल सकती है!

दरअसल, टीम इंडिया (Team India) को सितंबर के महीने में एशिया कप 2025 खेलना है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार भारत यानी बीसीसीआई के पास है। हालांकि, इस बार इस टूर्नामेंट के होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि टीम इंडिया इससे अपना नाम वापस ले सकती है। इसकी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की स्थिति है।
मालूम हो कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद खराब स्तर पर पहुंच गए हैं. इस मामले बाद भारत ने सिंदूर ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला भी किया था, जिसके बाद कई दिनों तक दोनों देशों के बीच ड्रोन और मिसाइल हमले देखने को मिले थे। इसमे बाद से ही ये खबरें सुर्खियों में थी कि भारत एशिया कप से अपना नाम वापस ले सकता है।
एशिया कप 2025 रद्द हो सकता है
ऐसे में भारत (Team India) पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहते है। वही अगर दोनों ही टीम को अलग अलग ग्रुप में भी रखा जाता है तो भी इनके आपस में भिड़ने के फाइनल में चांस हो सकते है। हालांकि दोनों फाइनल और सेमाइफाइनल में अबतक नहीं भिड़े है।
एशिया कप में सभी फॉर्मेट में कुल 16 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 9 जबकि पाकिस्तान ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। एशिया कप में पाकिस्तान के साथ पिछले 5 मुकाबलों में भारत 4-1 से आगे है।
| 1 | 1984 | ODI | शारजाह | भारत | भारत ने 54 रन से जीता |
| 2 | 1988 | ODI | ढाका | पाकिस्तान | पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता |
| 3 | 1995 | ODI | शारजाह | भारत | भारत ने 97 रन से जीता |
| 4 | 2000 | ODI | ढाका | पाकिस्तान | पाकिस्तान ने 44 रन से जीता |
| 5 | 2004 | ODI | कोलंबो | पाकिस्तान | पाकिस्तान ने 59 रन से जीता |
| 6 | 2008 | ODI | कराची | भारत | भारत ने 6 विकेट से जीता |
| 7 | 2008 | ODI | कराची | पाकिस्तान | पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता |
| 8 | 2010 | ODI | दांबुला | भारत | भारत ने 3 विकेट से जीता |
| 9 | 2012 | ODI | मीरपुर | भारत | भारत ने 6 विकेट से जीता |
| 10 | 2014 | ODI | मीरपुर | पाकिस्तान | पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीता |
| 11 | 2016 | T20I | मीरपुर | भारत | भारत ने 5 विकेट से जीता |
| 12 | 2018 | ODI | दुबई | भारत | भारत ने 8 विकेट से जीता |
| 13 | 2018 | ODI | दुबई | भारत | भारत ने 9 विकेट से जीता |
| 14 | 2022 | T20I | दुबई | भारत | भारत ने 5 विकेट से जीता |
| 15 | 2022 | T20I | शारजाह | पाकिस्तान | पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता |
| 16 | 2023 | ODI | कोलंबो | भारत | भारत ने 228 रन से जीता |
ट्राई सीरीज खेल सकती भारत की टीम
ऐसे में पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो इस बात की पूरी संभावना है कि बीसीसीआई सितंबर की विंडो में टीम इंडिया (Team India) के लिए त्रिकोणीय सीरीज( ट्राई सीरीज ) का आयोजन कर सकता है। हालांकि इस बात कोई अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है यह सीरीज किस दो टीम के साथ होगी।
टीम इंडिया के एशिया कप से बाहर होने के बाद टूर्नामेंट का होना होगा मुश्किल
गौरतलब हो कि त्रिकोणीय सीरीज के आयोजित होने के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने बीसीसीआई से मांग की है कि अगर एशिया कप का आयोजन नहीं होता है तो भारतीय टीम (Team India) को ऑस्ट्रेलिया या किसी अन्य दो बड़ी टीमों के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी चाहिए, ताकि सितंबर की विंडो में मैच कराए जा सकें।
Tagged:
indian cricket team team india IND vs PAK bcci Asia Cup 2025