SL vs IND: स्लो बैटिंग के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आए धवन, क्रुणाल पांड्या को कोसते दिखे फैंस

Published - 28 Jul 2021, 04:00 PM

Team India

श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे T20I मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। परिणामस्वरूप पहले बल्लेबाजी करने उतरी Team India की प्लेइंग इलेवन में 4 डेब्यूडेंट खिलाड़ी शामिल हुए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132-5 रन बोर्ड पर लगाए। अब यदि श्रीलंका को इस मैच पर कब्जा जमाना है तो उन्हें 133 रन बनाने होंगे। स्लो बैटिंग के लिए शिखर धवन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Team India ने दिया 133 रनों का लक्ष्य

Team India

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Team India के बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और श्रीलंका के सामने सिर्फ 133 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। दरअसल, भारत की ओर से इस मैच में संतुलित टीम नहीं उतरी थी, क्योंकि 4 डेब्यूडेंट के साथ-साथ टीम में गेंदबाज अधिक थे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि क्रुणाल पांड्या के कोविड पॉजिटिव आने के बाद उनके करीबी संपर्क में आए कुल 8 खिलाड़ियों को भी आइसोलेट कर दिया गया है और वह अब मैच नहीं खेल सकेंगे।

मैच में शिखर धवन ने बहुत ही स्लो बैटिंग की, क्योंकि वह 40 (42) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो गब्बर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पांड्या पर भी फैंस का गुस्सा फूटा और वो भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

ट्रोलिंग का शिकार हो रहे धवन-क्रुणाल

Tagged:

टीम इंडिया शिखर धवन क्रुणाल पांड्या श्रीलंका बनाम भारत
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com