IPL 2027 के लिए बदल सकती है सूर्यकुमार यादव की टीम, मुंबई इंडियंस नहीं KKR की जर्सी में आ सकते हैं नजर

Published - 08 Jun 2026, 09:22 AM | Updated - 08 Jun 2026, 09:51 AM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav likely to join KKR for IPL 2027: टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का करियर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया और टीम से भी बाहर कर दिया गया। एक समय उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की मेंस क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा मैच विनर माना जाता था लेकिन अब उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। बल्ले के साथ लंबे समय से सूर्या का फॉर्म खराब रहा। इसी वजह से अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है।

हालिया आईपीएल में भी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह पूरे सीजन 13 मैच खेलने के बावजूद 300 रन भी नहीं बना पाए। ऐसे में उन्हें मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किया जाएगा या नहीं, एक बड़ा सवाल है। पांच बार की चैंपियन मुंबई भी लगातार खराब प्रदर्शन के कारण बदलाव करना चाहती है और ऐसे में कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। इसी वजह से सूर्यकुमार का फ्यूचर अनिश्चित बना हुआ है।

IPL 2027 के लिए Suryakumar Yadav और मुंबई इंडियंस का टूट सकता है नाता

Suryakumar Yadav 1

35 साल के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 2018 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। सीजन दर सीजन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइन-अप का अहम हिस्सा बना लिया। हालांकि, इस बार उन्होंने 13 मैचों में 20.76 की बेहद साधारण औसत से 270 रन ही बनाए, जो MI के लिए अब तक का उनका सबसे खराब प्रदर्शन बना। सीजन के दौरान सूर्या के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतकीय पारियां आईं और ज्यादातर मैचों में वे संघर्ष ही करते नजर आए।

अब मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान (Suryakumar Yadav) को रिटेन करने के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं दिख रही है और सूत्रों ने बताया है कि सूर्या के अगले सीजन मुंबई की टीम के साथ रहने की संभावना कम ही है। सूर्या ने भी इंस्टाग्राम पर MI के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में साफ़ नजर आ रहा है कि शायद सूर्या और मुंबई फ्रेंचाइजी के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और अगले सीजन के लिए दोनों अलग हो सकते हैं।

KKR में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की हो सकती है वापसी

एक तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस से अलग होने की जानकारी सामने आ रही है, दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि वे एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स में वापस आ सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि KKR की फ्रेंचाइजी ने सूर्या के खेमे से बात भी शुरू कर दी है। तीन बार की आईपीएल विनर टीम अपने इस पुराने खिलाड़ी को वापस लाने को लेकर काफी उत्सुक दिख रही है और उन्हें अपना कप्तान भी बनाना चाहती है।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ काफी पुराना है। 2014 से लेकर 2017 तक सूर्या इसी टीम में शामिल थे लेकिन फिर 2018 से मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। ऐसे में अब उनकी वापसी एक बार फिर KKR में हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो या फिर सूर्या के साथ-साथ केकेआर के लिए भी अहम फैसला होगा। दोनों ही अगले सीजन जबरदस्त तरीके से वापसी करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने की नाइंसाफी, नहीं दिया टीम इंडिया में मौका

Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com