टीम को लगा बड़ा झटका, अहम मुकाबले से केएल राहुल हुए बाहर

Published - 06 Sep 2026, 10:21 AM

KL Rahul 1

KL Rahul: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026 Final) के फाइनल से पहले साउथ जोन की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) खिताबी मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। राहुल की गैरमौजूदगी ऐसे समय में हुई है, जब साउथ जोन के सामने टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने की बड़ी चुनौती है। उनके बाहर होने से टीम के बल्लेबाजी क्रम पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

KL Rahul नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी फाइनल

केएल राहुल के दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। हालांकि, अब साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि राहुल टीम के साथ नहीं हैं और फाइनल मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेंगे। राहुल का अनुभव और बल्लेबाजी क्षमता देखते हुए उनकी अनुपस्थिति साउथ जोन के लिए बड़ा नुकसान हो सकती है।

KL Rahul की जगह इन खिलाड़ियों पर होगी जिम्मेदारी

केएल राहुल के बाहर होने के बाद साउथ जोन के बल्लेबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। टीम में देवदत्त पडिक्कल जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो राहुल की गैरमौजूदगी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान तिलक वर्मा पर भी बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए मोहम्मद सिराज की मौजूदगी टीम के लिए राहत की खबर है।

चेन्नई में होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल 6 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। साउथ जोन और ईस्ट जोन की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) , इशान किशन और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में राहुल की गैरमौजूदगी के बावजूद साउथ जोन के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। अब देखना होगा कि टीम राहुल की कमी को किस तरह पूरा करती है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान की हार पर इरफान पठान ने लिए मजे, संडे वाले पोस्ट की फिर दिलाई याद

Tagged:

kl rahul Mohammed Siraj Tilak Varma Duleep Trophy 2026 Duleep Trophy 2026 Final
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com