पाकिस्तान की हार पर इरफान पठान ने लिए मजे, संडे वाले पोस्ट की फिर दिलाई याद
Published - 06 Sep 2026, 10:13 AM
Table of Contents
Irfan Pathan: महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस छोटे से लक्ष्य को महज 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की हार पर मजे लेने से पीछे नहीं रहे।
Irfan Pathan ने किया मजेदार पोस्ट
भारत की जीत के बाद इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक छोटा लेकिन मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, Aaj Sunday hai kya?” यानी “क्या आज रविवार है?” पठान का यह पोस्ट तुरंत चर्चा में आ गया। दरअसल, उनका यह अंदाज सीधे तौर पर 2025 एशिया कप से जुड़ा हुआ था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले लगातार रविवार को हुए थे।
2025 के पुराने पोस्ट की दिलाई याद
2025 पुरुष एशिया कप (Asia Cup) में भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद भी इरफान पठान ने इसी तरह का मजेदार अंदाज अपनाया था। उस समय उन्होंने पाकिस्तान के लिए लिखा था, Sunday kaisa raha, padosiyo? यानी “पड़ोसियों, रविवार कैसा रहा?” अब महिला एशिया कप में पाकिस्तान की करारी हार के बाद पठान ने अपने उसी अंदाज को दोबारा दोहराया है।
भारत की शानदार जीत ने बढ़ाया मजा
मैच में भारत की गेंदबाजी पूरी तरह पाकिस्तान पर हावी रही। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को सिर्फ 55 रन पर समेट दिया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत की इस बड़ी जीत के बाद इरफान पठान का “Sunday” वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब चर्चा का विषय बन गया।
यह भी पढ़े: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 55 रन पर किया ऑलआउट, जीता मैच, अब इस टीम से खेलेगी सेमीफाइनल
Tagged:
team india IND vs PAK cricket news Asia Cup 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।