वैभव-संजू या अभिषेक? राज से उठा पर्दा, जानें कौन करेगा AFG के खिलाफ ओपनिंग
Table of Contents
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इनके बीच 13 सितंबर से सीरीज की शुरुआत होगी, जो 17 सितंबर तक चलेगी। इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है और उसने वेन्यू के रूप में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को चुना है। इसी वजह से सभी मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान (Afghanistan) टी20 सीरीज के लिए हाल ही में BCCI ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया। हालांकि, स्क्वाड के आते ही भारतीय फैंस में सीरीज के दौरान ओपनिंग कौन करेगा, इसकी चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा तीनों का ही चयन हुआ है।
संजू की वापसी से AFG सीरीज में ओपनर्स को लेकर माथापच्ची

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा साथ नजर आए थे। हालांकि, इनकी जोड़ी ज्यादा सफल नहीं रही थी, क्योंकि तीनों मैचों में ही अभिषेक फ्लॉप रहे थे। माना जा रहा था कि अभिषेक को ड्रॉप कर दिया जाएगा और उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी होगी लेकिन इन दोनों को ही स्क्वाड में जगह मिली है।
संजू सैमसन ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला और आखिरी मुकाबला खेला था लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया था। हालांकि, अब इस खिलाड़ी को फिर से चुना गया है। इसी वजह से ओपनिंग जोड़ी को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।
भारत के लिए ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं AFG सीरीज में पारी की शुरुआत
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भले ही संजू सैमसन की वापसी हुई हो लेकिन ओपनिंग के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की दावेदारी काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। इसकी बड़ी वजह जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में वैभव का दमदार प्रदर्शन है। वैभव ने तीन पारियों में 151 रन बनाए थे और दो अर्धशतक भी जड़े थे।
वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 11 रन बनाए थे लेकिन शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और 60 की औसत व 253.52 की स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं।
ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी अफगानिस्तान टी20 सीरीज में ओपनिंग की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। अगर इनमें से कोई पहले दो मैचों में फ्लॉप रहता है तो फिर तीसरे में संजू की एंट्री हो सकती है।
IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला T20I | 13 सितंबर 2026 | रविवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा T20I | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा T20I | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
यह भी पढ़ें: 5 सितंबर के बाद एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला
Tagged:
team india abhishek sharma afghanistan cricket team IND vs AFG Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi