5 सितंबर के बाद एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला
Table of Contents
भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच मैच सिर्फ एक खेल की तरह ही नहीं देखा जाता है। इसे एक जंग जैसा माना जाता है। मुकाबला चाहे क्रिकेट के मैदान में हो या फिर किसी अन्य खेल में, कोई भी हारना नहीं पसंद करता और जीत के लिए दोनों ही टीमें पूरा जोर लगा देती हैं। पिछली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इनके बीच मुकाबला हुआ था।
अब एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) की भिड़ंत होने जा रही है, जिस पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। पहले जान लेते हैं कि IND vs PAK मैच कब और कहां खेला जाना है। फिर आपको बताते हैं कि इसके बाद इनकी भिड़ंत कहां हो सकती है।
किस टूर्नामेंट में होने जा रहा है India-Pakistan मैच

टीम इंडिया ने अपने पहले दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। अगर पाकिस्तान ने भारत को अच्छे अंतर से हराया तो अंतिम-4 में जगह बना सकता है।
India-Pakistan मैच कब और कहां खेला जाएगा?
महिला एशिया कप 2026 के नौवें मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होने जा रहा है। यह मुकाबला 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी।
5 सितंबर वाले मुकाबले के बाद, कैसे, कब और कहां फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
जब मेंस एशिया कप होता है तो उसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबलों का समीकरण बन जाता है। ऐसे में फैंस को बता दें कि महिला एशिया कप में तीन तो नहीं लेकिन दो बार जरूर भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है। पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच फाइनल में हो सकता है।
सेमीफाइनल में भारत के साथ पाकिस्तान भी जगह बना लेता है तो भी इनकी टक्कर नहीं होगी, क्योंकि ये दोनों एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 1 में ग्रुप A की नंबर-1 टीम और ग्रुप B की नंबर-2 टीम के बीच मैच होगा। वहीं, सेमीफाइनल 2 में ग्रुप B की नंबर-1 टीम और ग्रुप A की नंबर-2 टीम की टक्कर होगी।
इसी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को होने वाले ग्रुप मैच के बाद, सीधे फाइनल में ही टक्कर हो सकती है। फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: जापान के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के लिए भारत के कप्तान- उपकप्तान का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को मिली कमान
Tagged:
India india women cricket team pakistan Pakistan Women Cricket Team Women's Asia Cup 2026