जापान के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के लिए भारत के कप्तान- उपकप्तान का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को मिली कमान

Published - 05 Sep 2026, 09:26 AM | Updated - 05 Sep 2026, 10:45 AM

India 23

India vs Japan: भारत और जापान के बीच एक ऐतिहासिक टी20 मैच खेला जाएगा। इसकी घोषणा BCCI और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर की। इन दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी टक्कर नहीं हुई। वहीं, जापान ने तो किसी भी फुल मेंबर नेशन की टीम के खिलाफ कभी कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला ही नहीं है।

इसी वजह से जापान के लिए भारत (India) के खिलाफ टी20 मैच काफी खास होगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान की भी काफी ज्यादा बात हो रही है, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।

India और जापान के बीच टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में होगा। 24 सितंबर से शुरू होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) भी हिस्सा लेगी। इसी वजह से भारतीय टीम जापान के दौरे पर जाएगी। इस मौके का फायदा उठाते हुए दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर एक खास टी20 मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा।

इसका आयोजन तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। वहीं, दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत को सुजुकी कप नाम दिया गया है।

जापान के खिलाफ मुकाबले के लिए एशियन गेम्स वाले भारतीय स्क्वाड को ही मिलेगा मौका

India 24

जैसा कि हमने बताया, एशियन गेम्स का आयोजन जापान में ही होना है। इसी वजह से जापान के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के लिए BCCI कोई नया स्क्वाड नहीं घोषित करेगा और उन्हीं 15 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो एशियाई खेलों के लिए चुने गए हैं। यही कारण है कि जापान में रहने वाले क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के टॉप स्टार खिलाड़ियों को मैदान में खेलते देख पाएंगे, क्योंकि स्क्वाड में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को रखा गया है।

ये दो खिलाड़ी होंगे जापान के विरुद्ध भारत के कप्तान और उपकप्तान

एशियन गेम्स के लिए भारत (India) की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं, उपकप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। इसी वजह से जापान के खिलाफ टी20 मैच के लिए भी ये दोनों ही कप्तान और उपकप्तान रहेंगे। अगर इनमें से कोई उस मैच में नहीं खेलता है तो फिर बदलाव की उम्मीद की जा सकती है, अन्यथा अय्यर और तिलक ही लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालेंगे।

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की जोड़ी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान और उपकप्तान बनाया गया था। इन दोनों ने अभी तक तीन सीरीज में लीडरशिप की कमान संभाली है लेकिन सिर्फ एक में ही जीत मिली है, जो जिम्बाब्वे दौरे पर हासिल हुई थी। अब इनके सामने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की चुनौती होगी। वहीं, उससे पहले जापान की टीम टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6.... 8 चौके 12 छक्के, CPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का तूफान, 43 गेंदों पर ठोक डाले 121 रन

Tagged:

team india shreyas iyer Tilak Varma Japan Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com