6,6,6,6,6.... 8 चौके 12 छक्के, CPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का तूफान, 43 गेंदों पर ठोक डाले 121 रन
Published - 04 Sep 2026, 01:10 PM | Updated - 04 Sep 2026, 01:15 PM
Table of Contents
Rajasthan Royals: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब तक हुए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी फैंस का काफी प्रभावित किया है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के एक बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी खेल सनसनी मचा दी है. मैदान के चारों तरफ छक्के-चौकों की बरसात कर इस खिलाड़ी ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. अपनी इस पारी के दौरान वह 121 रन जड़ने में कामयाब रहे.
CPL में Rajasthan Royals के खिलाड़ी ने काटा बवाल

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा रहे दासुन शनाका (Dasun Shanaka) इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 3 सितंबर को वॉर्नर पार्क में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेल बवाल मचा दिया.
विपक्षी टीम के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए उन्होंने 8 चौके और 12 छक्कों की बदौलत 43 गेंदों में 121 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (ST KITTS VS NEVIS PATRIOTS) ने 235 रनों का मजबूत स्कोर हासिल किया.
श्रीलंका में चटकाए 6 विकेट, अब BCCI ने इस भारतीय गेंदबाज पर लगाया 2 साल का बैन
Dasun Shanaka ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ यह शतकीय पारी खेल दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी पूरी करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा उन्होंने ऐविन लुईस (102) को पछाड़ते हुए सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया.
दासुन शनाका के (Dasun Shanaka) नाम इस फ्रेंचाइजी के लिए एक पारी में बाउंड्री के सहारे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह छक्के-चौकों की मदद से 104 रन बना सके. वह किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए एक पारी में सर्वधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
ऐसा रहा मैच का हाल
सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई किट्स एंड पैट्रियट्स टीम ने दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवरों में 235 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए.
इस दौरान एंड्रे फ्लेचर ने 64 रन का योगदान दिया, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 26 रन बनाए. अन्य किसी भी खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकले. जवाब में लूसिया किंग्स की पारी 13.5 ओवरों में 98 रन के स्कोर पर ही सिमट गई, जिसकी वजह से उन्हें 137 रनों से हार झेलनी पड़ी.
CPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लबेबाज
- Dasun Shanaka - 39 गेंदें
- आंद्रे रसेल - 40 गेंदें
- टिम सीफर्ट - 40 गेंदें
- शिमरन हेटमायर - 40 गेंदें
- शाई होप - 41 गेंदें
एशियन गेम्स से भारत और पाकिस्तान दोनों ने नाम वापस लेने का बनाया मन? वजह चौंकाने वाली
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर