श्रीलंका में चटकाए 6 विकेट, अब BCCI ने इस भारतीय गेंदबाज पर लगाया 2 साल का बैन
Published - 04 Sep 2026, 11:16 AM
Table of Contents
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले स्टार गेंदबाज के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाया है. इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर कहर बरापाया और अकेले ही 6 विकेट झटक दी. अपने इस प्रदर्शन के बाद वह दोबारा टीम में जगह हासिल कर पाए थे. लेकिन अब बीसीसीआई (BCCI) ने अचानक इस खिलाड़ी पर बैन लगाकर हर किसी को चौंका दिया है.
BCCI ने किया इस भारतीय गेंदबाज को बैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलंबो में भारत को जीत दिलाने वाले स्पिन गेंदबाज रोहित यादव को दो साल के लिए बैन कर दिया है. स्पोर्टस्टार के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड द्वारा की गई उम्र की जांच-पड़ताल के दौरान उनके आधार रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई हैं. खबर है कि पिछले कुछ सालों में कई बार रोहित यादव की उम्र बदली गई है. उन्होंने अपनी उम्र को कम करने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाए. इस धोखाधड़ी की वजह से उन्हें प्रतिबंध झेलना पड़ा है.
उम्र कम करने के लिए बनाए फर्जी आधार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित यादव ने जब में 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल में रजिस्ट्रेशन कराया था, तब उनकी जन्मतिथि 7 जुलाई, 2007 दर्ज की गई थी. इसके बाद साल 2017 में उनका आधार कार्ड अपडेट हुआ और इसमें जन्म का साल बदलकर 2006 कर दिया गया. हालांकि, 2020 में हुए आधार अपडेट में रोहित यादव की उम्र में बदलाव नहीं हुआ. लेकिन फिर 2021 में उनके जन्म वर्ष बदलाव हुआ और 2009 कर दिया गया. इसी दौरान उनके पता में भी बदलाव किया गया और नया पता हावड़ा दर्ज हुआ.
U19 टीम में हुआ था चयन
साल की शुरूआत में बीसीसीआई (BCCI) के निर्देश जारी करने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने खिलाड़ियों की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की थी. इस जांच के दौरान ही रोहित यादव के दस्तावेजों में विसंगतियां सामने आईं, जिसके बाद उन्हें दो साल का बैन झेलना पड़ा है. बता दें कि उनका ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ था. हालांकि, अब रोहित यादव के प्रतिबंधित होने के बाद वह सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इसलिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड उनके रिप्लेसमेंट का जल्द ऐलान कर सकता है.
Tagged:
team india bcci Rohit Yadavऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर