कब कहां और कैसे देखें भारत और जापान के बीच होने वाला ऐतिहासिक टी20, जानें चैनल, तारीख और समय
Table of Contents
India vs Japan: सितंबर में भारत का शेड्यूल काफी व्यस्त है। टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। इसके बाद 24 सितंबर से एशियन गेम्स में नजर आएगी। वहीं, 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी।
अब जापान के खिलाफ भी भारत के एक खास टी20 मुकाबले का ऐलान हो गया है। दोनों ही टीमें पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने आएंगी।
India vs Japan टी20 मुकाबले की हुई घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने मिलकर ऐलान किया है कि भारत और जापान (India vs Japan) के बीच एक खास टी20 मैच होगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर खेला जाएगा। वहीं, इनकी टककर को सुजुकी कप का नाम दिया गया है।
बीसीसीआई ने मुकाबले की घोषण को लेकर एक एक बयान में कहा कि 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह प्रतियोगिता "स्पोर्ट 75" का पहला कदम होगी।
यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक समिट में हुए समझौते से शुरू हुई है और इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।
𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan
All The Details 🔽https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH
India vs Japan टी20 मुकाबले का आयोजन कब और कहां होगा?
भारत और जापान के बीच मुकाबले का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। वहीं, मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। ये दोनों ही टीमों की इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली टक्कर है। ICC टी20 टीम रैंकिंग में दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। जहां भारत पहले स्थान पर है। वहीं, जापान की टीम 41वें पायदान पर है।
India vs Japan टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत और जापान के बीच टी20 मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी घोषणा नहीं हुई है। इसी वजह से फैंस कन्फ्यूज हैं कि ये मुकाबला किस चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगा। तो बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एशियन गेम्स 2026 की तरह ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप/वेबसाइट पर होगी।
यह भी पढ़ें: 5 सितंबर के बाद एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, जानें कब और कहां होगा ये महामुकाबला