श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, 2 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका

Published - 05 Sep 2026, 12:53 PM | Updated - 05 Sep 2026, 01:43 PM

Sri Lanka

Squads for Sri Lanka Series announced: इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके बाद उसका सामना श्रीलंका से होना है, क्योंकि श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड के दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मुकाबले होंगे।

टी20 सीरीज का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक होगा। वहीं, वनडे सीरीज 22 से 27 सितंबर तक खेली जाएगी। दोनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16-16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, कुछ की वापसी हुई है। जबकि टी20 और वनडे स्क्वाड को मिलाकर दो नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

Sri Lanka सीरीज में इंजरी के कारण इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी नहीं आएंगे नजर

Sri Lanka 1

इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल मुकाबलों के लिए अपने तीन अहम खिलाड़ियों का साथ चोटिल होने के कारण नहीं मिलेगा। ये खिलाड़ी जैकब बेथेल, सैम करन और फिल साल्ट हैं। बेथेल को 'द हंड्रेड' के आगाज से पहले घुटने में इंजरी हुई थी और हाल ही में उन्होंने सर्जरी कराई है। इसी वजह से वे भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे।

फिल साल्ट और सैम करन ने भारत के खिलाफ मुकाबले खेले थे, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ नहीं नजर आएंगे। साल्ट दाहिने पैर की जांघ (क्वाड) की चोट के कारण हर रहेंगे। वहीं, करन के बाहर होने का कारण ग्रोइन इंजरी बनी।

इन दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टी20 और वनडे में स्क्वाड में एक-एक अनकैप्ड भी शामिल किया है। ये खिलाड़ी एन्यूरिन डोनाल्ड और हेनरी क्रोकॉम्बे हैं। डर्बीशायर के ओपनिंग बल्लेबाज़ डोनाल्ड को शानदार सीरीज के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम में में जगह मिली है, जबकि समर सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले ससेक्स के तेज गेंदबाज क्रोकॉम्बे को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड

इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोश टंग

इंग्लैंड का वनडे स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I - 15 सितंबर, साउथैम्पटन
  • दूसरा T20I - 17 सितंबर, कार्डिफ
  • तीसरा T20I - 19 सितंबर, मैनचेस्टर
  • पहला ODI - 22 सितंबर, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
  • दूसरा ODI - 24 सितंबर, लीड्स
  • तीसरा ODI - 27 सितंबर, द ओवल

यह भी पढ़ें: वैभव-संजू या अभिषेक? राज से उठा पर्दा, जानें कौन करेगा AFG के खिलाफ ओपनिंग

Tagged:

England Cricket Team Sri Lanka Cricket team ENG vs SL Henry Crocombe Aneurin Donald
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com