इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने की नाइंसाफी, नहीं दिया टीम इंडिया में मौका

Published - 07 Jun 2026, 05:32 PM | Updated - 07 Jun 2026, 06:42 PM

Team India 4

Team India: भारतीय टीम को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान आयरलैंड में दो टी20 26 और 28 जून को खेले जाने हैं। इसके बाद, 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस तरह कुल 7 टी20 मुकाबलों में भारत की मेंस क्रिकेट एक्शन में नजर आएगी। इन दोनों सीरीज के लिए 6 जून को BCCI की सीनियर चयन समिति ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया, जिसमें 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया (Team India) का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को पहली बार उपकप्तानी मिली है। इसके अलावा कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है, जबकि आईपीएल 2026 में अच्छा करने वाले वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को भी स्क्वाड में चुना गया है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए चुने जाने के हकदार थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इस लेख में हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

ये 4 खिलाड़ी आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए थे चुने जाने के हक़दार, लेकिन Team India में नहीं मिला मौका

1. रजत पाटीदार

Team India 5

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) में चुना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 14 पारियों में 41.75 की औसत और 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए।

इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। जब इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तो चीफ सिलेक्टर अगरकर ने कहा कि सिर्फ 15 को ही चुना जा सकता है और कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिनके बारे में चर्चा हुई लेकिन सभी को नहीं चुन सकते।

2. भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में दूसरा नाम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है। RCB के लिए भुवी ने आईपीएल 2026 में विकेटों की झड़ी लगा दी और कुल 28 शिकार किए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.95 रहा। भुवी के सामने तमाम बड़े बल्लेबाज जुझते नजर आए और उन्होंने काफी हद तक फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी।

भुवनेश्वर कुमार के इस शानदार प्रदर्शन के कारण फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दाएं हाथ के पेसर को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से काफी सारे लोगों का मानना है कि जिस तरह का भुवी का प्रदर्शन था, वह चुने जाने के हकदार थे।

3. रसिख दार

RCB के लिए आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाज रसिख दार का प्रदर्शन भी काफी उम्दा रहा। पारी के मिडिल फेज और डेथ ओवरों में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। रसिख ने 12 मैचों में 21.31 की औसत से 19 विकेट झटके और उनकी इकॉनमी भी 10 से कम की रही।

ऐसे में प्रिंस यादव की तुलना में रसिख का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर माना जा रहा है लेकिन फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया (Team India) में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जगह नहीं दी।

4. यशस्वी जायसवाल

इस लिस्ट में चौथा नाम यशस्वी जायसवाल का है, जो काफी समय से टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 नहीं खेल पा रहे हैं। पहले अभिषेक शर्मा के कारण उन्हें जगह नहीं मिल रही थी और अब वैभव सूर्यवंशी को बैकअप के रूप में स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। इस आईपीएल सीजन जायसवाल ने 427 रन बनाए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी मौका मिला है, उन्होंने अपने आपको साबित किया है। इसी वजह से आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी को ना चुने जाने से जरूर थोड़ी निराशा हुई है।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे दिन टीम इंडिया की पकड़ हुई और मजबूत, 564 रन ठोकने के बाद, अफगानिस्तान को दिए 5 झटके

Tagged:

indian cricket team yashasvi jaiswal bhuvneshwar kumar England Cricket Team Rajat Patidar ireland cricket team
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com