IND vs AFG: दूसरे दिन टीम इंडिया की पकड़ हुई और मजबूत, 564 रन ठोकने के बाद, अफगानिस्तान को दिए 5 झटके

Published - 07 Jun 2026, 04:43 PM | Updated - 07 Jun 2026, 05:32 PM

IND Vs AFG 2

IND vs AFG Mullanpur Test Day 2: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए अफगानिस्तान की आधी टीम को आउट कर दिया।

दूसरे दिन भारत ने लगभग दो सत्र तक बल्लेबाजी की और फिर IND vs AFG टेस्ट में अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 के स्कोर पर घोषित कर दी। इसके बाद, जवाबी पारी खेलते हुए अफगानिस्तान ने खेल खत्म होने तक 39.5 ओवर में 113/5 का स्कोर बनाया। अफगान टीम अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे है।

IND vs AFG: दूसरे दिन के पहले सत्र में गिल-पंत हुए आउट, भारत को लगे तीन झटके

IND Vs AFG 3

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पारी 368/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी पूरी की और स्कोर को भी 400 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, फिर चौथा झटका लगा और 416 के स्कोर पर गिल आउट हो गए। उन्होंने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 126 रनों की पारी खेली।

गिल के आउट होने के बाद, IND vs AFG टेस्ट की पहली पार में भारत के स्कोर को ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल की जोड़ी ने 450 के पार पहुंचाया लेकिन फिर ये दोनों ही आउट हो गए। जुरेल ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए। वहीं, पंत ने शतक के नजदीक जाकर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया और 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने सत्र का अंत 475/6 के स्कोर पर किया।

IND vs AFG: सुंदर के अर्धशतक से स्कोर 550 के पार, मोहम्मद सलीम का 5 विकेट हॉल

दूसरे सत्र में वाशिंगटन सुंदर ने मानव सुथार (28) के साथ मोर्चा संभाला। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और स्कोर को 500 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी का अंत मोहम्मद सलीम ने किया और उन्होंने सुथार को आउट कर फाइव विकेट हॉल लिया। मोहम्मद सिराज ने भी 22 रनों का योगदान दिया।

सुंदर ने स्कोर को 550 के पार पहुंचाया और अपना अर्धशतक जड़ते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद, चाय से पहले भारत ने अपनी पारी घोषत कर दी। अफगानिस्तान की तरफ से सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

IND vs AFG: जवाबी पारी में अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर धराशाई, सुथार की जबरदस्त गेंदबाजी

चाय से पहले जवाबी पारी खेलने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 26 के स्कोर पर छठे ओवर में ही अब्दुल मलिक (16) के आउट होने से पहला झटका लग गया। तीसरे सत्र की शुरुआत में सेदिकुल्लाह अटल भी चलते बने और 17 रन ही बना पाए। रहमानुल्लाह गुरबाज भी खास कमाल नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रहमत शाह और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 36 रनों की साझेदारी की लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। शाहिदी 20 रन बनाकर 98 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद, दिन के अंतिम ओवर में अफसर जजई (3) भी आउट हो गए। भारत की तरफ से डेब्यूटांट मानव सुथार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, कृष्णा ने भी दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: वैभव-संजू-अभिषेक-ईशान? आयरलैंड सीरीज के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी आई सामने, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरूआत

Tagged:

indian cricket team shubman gill afghanistan cricket team Washington Sundar Manav Suthar
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com