वैभव-संजू-अभिषेक-ईशान? आयरलैंड सीरीज के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी आई सामने, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरूआत
Table of Contents
India's opening pair for Ireland Series: जुलाई में भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। हालांकि, इस दौरे से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड भी जाना है। आयरलैंड का दौरा फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा नहीं है लेकिन BCCI समय-समय पर वहां जाता रहता है, ताकि मेजबान देश के क्रिकेट बोर्ड को फायदा हो सके, क्योंकि टीम इंडिया के मैचों से कमाई काफी ज्यादा होती है।
इस बार आयरलैंड को भारत (India) की दो टी20 के लिए मेजबानी करनी है। ये मुकाबले 26 और 28 जून को बेलफ़ास्ट में खेले जाएंगे। दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए BCCI ने 6 जून को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया और श्रेयस अय्यर की अगुआई में 16 सदस्यीय स्क्वाड चुना गया है। इसमें ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नजर आए थे लेकिन चार बदलाव भी हैं। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। वहीं, वनडे के बाद प्रिंस यादव की वनडे टीम में भी एंट्री हो गई है।
आयरलैंड सीरीज के लिए India के पास ओपनिंग के चार विकल्प

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आयरलैंड के खिलाफ भारत (India) के उसी स्क्वाड को चुना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ भी नजर आएगा। इसी वजह से ज्यादातर प्रमुख चेहरे शामिल हैं। स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से मौजूद हैं और इन तीनों को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी मौका मिला था। टी20 वर्ल्ड कप में शुरूआती मैचों में अभिषेक और ईशान की जोड़ी को ओपनर के तौर पर मौका मिला था लेकिन फिर सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद, अभिषेक के साथ संजू की जोड़ी नजर आई थी।
माना जा रहा था कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को आयरलैंड सीरीज के लिए भी बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, बदलाव हुआ तो ईशान किशन को ओपनर के रूप में फिर से आजमाया जा सकता है। हालांकि, अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत स्क्वाड में आ गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आयरलैंड में किन दो खिलाड़ियों को पारी की शुरुआत का मौका मिलेगा, इसका जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।
ये दो खिलाड़ी भारत (India) के लिए आयरलैंड सीरीज में पारी की शुरुआत करते आ सकते हैं नजर
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत (India) की तरफ से ओपनिंग में किसी प्रयोग की संभावना कम ही नजर आ रही है। ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकती है।
अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्ट्रगल किया था लेकिन अब वो वापस फॉर्म में वापसी कर चुके हैं और हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल में 204.72 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए थे। वहीं, संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता था। अपनी इसी फॉर्म को उन्होंने आईपीएल 2026 में बरकरार रखा और दो शतक की मदद से 477 रन बनाए।
ऐसे में इन दोनों का ही फॉर्म काफी शानदार नजर आ रहा है। इसी वजह से भारत (India) अपनी ओपनिंग जोड़ी में बिना किसी मजबूरी के बदलाव शायद ही करे। इसी वजह से अभिषेक-संजू की जोड़ी ओपनिंग में फिक्स नजर आ रही है।
ईशान को नंबर 3 पर मौका, वैभव को करना पड़ सकता है इंतजार
आयरलैंड के खिलाफ भारत (India) की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के ओपनिंग करने पर नंबर 3 पर फिर से ईशान किशन नजर आ सकते हैं, जिन्होंने पिछले कुछ समय से लगातार रन बनाए हैं। ईशान ने इसी क्रम पर आईपीएल के 19वें सीजन में 182.42 की स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए थे। ऐसे में उन्हें बाहर बैठना उचित नहीं होगा। इस तरह टॉप-3 में अभिषेक, संजू और ईशान की दावेदारी मजबूत लग रही है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने के बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 4 खिलाड़ी जिनकी शायद अब कभी नहीं हो पाएगी भारत की टी20 टीम में वापसी, अब इनका करियर लगभग हुआ खत्म
Tagged:
indian cricket team ISHAN KISHAN abhishek sharma England Cricket Team Sanju Samson ireland cricket team Vaibhav Suryavanshi