साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

Published - 07 Sep 2026, 09:05 AM | Updated - 07 Sep 2026, 09:52 AM

South Africa

Squad For South Africa Test Series: हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस फॉर्मेट में अगली बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका है। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में 9 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इसके लिए कंगारू टीम ने अपना 16 सदस्यीय टेस्ट स्क्वाड घोषित कर दिया है, जिसके कप्तान पैट कमिंस हैं। आगामी टेस्ट सीरीज (South Africa Test Series) के लिए स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है, जिसने अपना पिछ्ला टेस्ट एक साल पहले खेला था।

South Africa टेस्ट सीरीज के लिए 23 वर्षीय खिलाड़ी की हुई वापसी

South Africa 1

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए अपने स्क्वाड में युवा कूपर कोनोली को मौका दिया है। कोनोली ने फरवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, अब बाएं हाथ के इस बल्लेबाजी ऑलराउंडर की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कोनोली की तारीफ की और कहा की वे काफी तेजी से सीखते हैं।

कोनोली का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन वनडे में प्रभावित किया है। उन्होंने 9 वनडे पारियों में 40.14 की औसत से एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 281 रन बनाए हैं।

मार्नस लैबुशेन को मिली लाइफलाइन

पिछले कुछ समय से टेस्ट फॉर्मेट में खराब फॉर्म में चल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन के दक्षिण अफ्रीका (South Africa) टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से ड्रॉप किए जाने की संभावना जताई गई थी लेकिन चयन समिति ने उनके ऊपर भरोसा बरकरार रखा है।

उन्होंने जुलाई 2023 से अब तक अपनी पिछली 43 टेस्ट पारियों में बिना किसी शतक के सिर्फ 24.69 की औसत से रन बनाए हैं। इसी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हो रही थी। बांग्लादेश सीरीज में भी वे सिर्फ 36 रन ही बना पाए थे। इसके बावजूद उन्हें बरकरार रखा गया है।

कुहनेमैन और नेसर भी स्क्वाड का हिस्सा

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज माइकल नेसर को भी चुना है। कुहनेमैन का सिलेक्शन थोड़ा हैरानी भरा है, क्योंकि उन्हें एशेज में नाथन लियोन के इंजर्ड होने के बाद, रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं चुना गया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में एक साथ दो स्पिनर्स के खेलने की संभावना कम ही है। इसी वजह से उनका चयन चर्चा का विषय बना हुआ है।

नेसर की बात करें तो अगस्त की शुरुआत में ट्रेनिंग कैंप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर चुके हैं और उन्हें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड के साथ पांचवें तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

यह भी पढ़ें: वैभव-संजू या अभिषेक? राज से उठा पर्दा, जानें कौन करेगा AFG के खिलाफ ओपनिंग

Tagged:

south africa cricket team pat cummins steve smith australia cricket team Cooper Connolly
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com