टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सालंगपुर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्या-गंभीर, भक्ति-भाव का VIDEO हुआ वायरल

Published - 20 Apr 2026, 08:48 AM | Updated - 20 Apr 2026, 08:54 AM

T20 WORLD CUP

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी जीत का आभार जताने के लिए गुजरात के प्रसिद्ध सालंगपुर हनुमान मंदिर पहुंचे।

दोनों दिग्गजों ने भगवान हनुमान के चरणों में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की चमचमाती ट्रॉफी रखी और जीत के लिए आशीर्वाद लिया। इस भक्तिपूर्ण पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है सालंगपुर हनुमान मंदिर का खास महत्व?

SURYA AND GAUTAM

गुजरात के बोटाद जिले में स्थित सालंगपुर हनुमान मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसे कष्टभंजन हनुमान' के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले भक्तों के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने यहाँ पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के शिखर पर ध्वजा भी चढ़ाई और टीम की सफलता के लिए प्रभु का धन्यवाद किया।

GT vs MI : गिल, साई, बटलर, सुंदर, फिलिप्स...... मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-XI हुई DONE

T20 World Cup के साथ सूर्या और गंभीर पहुंचे

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के लिए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या ने विशेष मन्नत मांगी थी। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब अपने नाम किया।

अपनी मन्नत पूरी होने पर दोनों दिग्गज ट्रॉफी लेकर मंदिर पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या और गंभीर ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की और भगवान हनुमान के चरणों में विश्व कप की स्वर्णिम ट्रॉफी अर्पित की।

CSK को मिल गया Ayush Mhatre का रिप्लेसमेंट, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करेगा उन्हें प्लेइंग-XI में रिप्लेस

जीत के बाद भक्ति में डूबी टीम इंडिया

भारत की इस जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब जीता।

मंदिर दर्शन के दौरान सूर्या ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश का सपना था और बजरंगबली की कृपा से हम इसे पूरा कर पाए। मंदिर के संतों ने भी दोनों का विशेष सम्मान किया और आगामी टूर्नामेंटों के लिए आशीर्वाद दिया। यह पहली बार है जब भारत ने घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

Tagged:

team india Gautam Gambhir Suryakumar Yadav T20 World Cup
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com