LAH vs QUE Today Match Prediction, Match 30: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?
Published - 20 Apr 2026, 08:33 AM | Updated - 20 Apr 2026, 08:35 AM
Table of Contents
LAH vs QUE Today Match Prediction: लाहौर कलंदर्स टीम ने पिछले मैच में फखर ज़मान, मोहम्मद फारूक और हारिस रऊफ के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रावलपिंडी के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज की है। लाहौर की टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत है जिसके चलते वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लाहौर को इस मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी।
दूसरी तरफ क्वेटा ग्लेडिएटर्स को पेशावर के खिलाफ 118 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वह अभी भी 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। क्वेटा ग्लेडिएटर्स भी आज इस मैच को जीतकर शीर्ष-4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LAH vs QUE Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (LAH vs QUE Match Details):
| मैच | लाहौर कलंदर्स vs क्वेटा ग्लेडिएटर्स |
| स्टेडियम | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| मैच की तारीख | 21 अप्रैल 2027 (03:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | tapmad |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LAH vs QUE Head-to-Head):
मैच: 10
लाहौर कलंदर्स ने जीते: 5
क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने जीते: 5
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (LAH vs QUE Recent Form):
लाहौर कलंदर्स: W, L, L, L, W
क्वेटा ग्लेडिएटर्स: L, W, L, W, L
पिच रिपोर्ट (LAH vs QUE Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले मैच में अच्छा स्कोर देखने को मिला है। यहां PSL टूर्नामेंट के 67 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 48% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 52% |
| औसत स्कोर | 178 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल |
LAH vs QUE Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर क्वेटा ग्लेडिएटर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 40–45
अनुमानित कुल स्कोर: 150–160
मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना
LAH vs QUE Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर लाहौर कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (LAH vs QUE Playing XI Today):
लाहौर कलंदर्स प्लेइंग-XI:
फखर ज़मान, मोहम्मद फारूक, अब्दुल्ला शफीक, चरिथ असलांका, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, आसिफ अली, डेनियल सैम्स, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, हारिस रऊफ
क्वेटा ग्लेडिएटर्स प्लेइंग-XI:
शमील हुसैन, सऊद शकील (कप्तान), रिली रोसू, हसन नवाज़, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, जहंदाद खान, साकिब खान, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
टॉप बल्लेबाज (LAH vs QUE Top Scorer Prediction):
हसन नवाज़ क्वेटा टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक 8 पारियों में 288 रन बनाए हैं।
फखर ज़मान ने पिछले मैच में 84 रन की बेहतरीन पारी खेलकर लाहौर को मैच जिताया है। यह अभी तक टूर्नामेंट में 35.80 की औसत से 179 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (LAH vs QUE Top Bowler Prediction):
शाहीन अफरीदी लाहौर टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 6.76 की इकोनॉमी रेट से 13 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
उस्मान तारिक क्वेटा टीम के प्रमुख स्पिनर है इन्होंने भी 7.22 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए हैं यह मिडिल ओवरों में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।
LAH vs QUE Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाज़ी?
लाहौर कलंदर्स की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट और गेंदबाजी में हारिस रऊफ और शहीन अफ़रीदी जैसे अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी को देखते हुए लाहौर कलंदर्स को इस मैच में आगे माना जा रहा है। क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स रनों के लिए हसन नवाज़, सऊद शकील पर ज्यादा निर्भर करती है।
लाहौर कलंदर्स के जीतने की संभावना: 60%
क्वेटा ग्लेडिएटर्स के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: GT vs MI Today Match Prediction, Match 30- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
PSL 2026: लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स स्क्वाड:
लाहौर कलंदर्स: अब्दुल्ला शफीक, आसिफ अली, फखर जमान, हसीबुल्लाह खान, परवेज हुसैन इमोन, तैयब ताहिर, हुसैन तलत, सिकंदर रजा, हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, दुनीथ वेल्लालगे, उबैद शाह, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद नईम
क्वेटा ग्लेडिएटर्स: बिस्मिल्लाह खान, सैम हार्पर, हसन नवाज़, बेवोन जैकब्स, बेन मैकडरमॉट, ख्वाजा नफे, रिली रोसू, सऊद शकील, टॉम करन, अराफात मिन्हास, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, खान ज़ैब, ब्रेट हैम्पटन, शमील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, फैसल अकरम, वसीम अकरम, जहंदाद खान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Lahore Qalandars quetta gladiators PSL 2026 LAH vs QUE Today Match Prediction LAH vs QUE LAH vs QUE Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।