IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स कायम नंबर 1 पर, KKR की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण , देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 20 Apr 2026, 08:12 AM | Updated - 20 Apr 2026, 08:13 AM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: रविवार (19 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत दो मुकाबले खेले गए थे। दोपहर में तीन बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पहले आईपीएल के चैंपियंस राजस्थान रॉयल्स से हुआ था। इस मैच में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।

जबकि शाम को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला देखने को मिला। इस मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में क्या बदलाव आया है। साथ ही अन्य टीमों की स्थिति फिलहाल क्या है, चलिए आपको बताते हैं।

टॉप 4 में ये टीमें शामिल , पंजाब किंग्स पहले स्थान पर बरक़रार

आईपीएल 2026 के ताज़ा पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन के साथ 6 मैचों में 5 जीत और 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट (NRR) +1.420 है, जो उनके दबदबे को दिखाता है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 6 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +1.171 है।

तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद है, जिनके भी 8 अंक हैं लेकिन उनका नेट रन रेट +0.599 है। वहीं चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 6 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +0.566 है।

5वें से 10वें स्थान तक का हाल, KKR को मिली पहली जीत

पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीत और 2 हार मिली है। उनके कुल 6 अंक हैं और नेट रन रेट +0.310 है।

छठे नंबर पर गुजरात टाइटंस है। इस टीम ने भी 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीत और 2 हार दर्ज की है। उनके भी 6 अंक हैं और नेट रन रेट +0.018 है।

सातवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है। टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 जीत और 4 हार मिली है। उनके 4 अंक हैं और NRR -0.780 है।

आठवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। टीम ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीत और 4 हार मिली है। उनके 4 अंक हैं और नेट रन रेट -1.173 है।

नौवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया। टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीत, 5 हार और 1 मैच बेनतीजा रहा है। उनके 3 अंक हैं और नेट रन रेट -0.879 है।

वहीं 10वें स्थान पर मुंबई इंडियंस है। टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीत और 4 हार मिली है। उनके 2 अंक हैं और नेट रन रेट 1.076 है।

IPL 2026 Points Table : यहां देखें अपडेट तालिका 2026

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स650111+1.420
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु64208+1.171
3राजस्थान रॉयल्स64208+0.599
4सनराइजर्स हैदराबाद63306+0.566
5दिल्ली कैपिटल्स53206+0.310
6गुजरात टाइटंस53206+0.018
7चेन्नई सुपर किंग्स62404-0.780
8लखनऊ सुपर जायंट्स62404-1.173
9कोलकाता नाइट राइडर्स71513-0.879
10मुंबई इंडियंस51402-1.076

ये भी पढ़ें- IPL 2026 को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! इस टीम का कप्तान इंजर्ड, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा

Tagged:

PBKS vs LSG KKR vs RR IPL 2026 IPL 2026 Points Table
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com