SRH vs DC Today Match Prediction, Match 31- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 20 Apr 2026, 08:40 AM | Updated - 20 Apr 2026, 08:42 AM
Table of Contents
SRH vs DC Today Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। सनराइजर्स टूर्नामेंट में 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान मलिंगा ने हैदराबाद के लिए पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल ने भी अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है वह 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
केएल राहुल, डेविड मिलर और अक्षर पटेल इस मैच में टॉप परफॉर्मर रहे हैं। दोनों टीमें इस मुकाबले में चौथी जीत के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SRH vs DC Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (SRH vs DC Match Details):
| मैच | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| स्टेडियम | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| मैच की तारीख | 21 अप्रैल 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs DC Head-to-Head):
मैच: 10
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 4
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (SRH vs DC Recent Form):
सनराइजर्स हैदराबाद: W, W, L, L, W
दिल्ली कैपिटल्स: W, L, L, W, W
सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच जीतकर फॉर्म में है।
पिच रिपोर्ट (SRH vs DC Pitch Report- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद)
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 84 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 42% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 57% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 165 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 154 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (64%) |
SRH vs DC Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना
SRH vs DC Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 200–210
मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (SRH vs DC Playing XI Today):
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-XI:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
टॉप बल्लेबाज (SRH vs DC Top Scorer Prediction)
हेनरिक क्लासेन शानदार फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 6 पारियों में 283 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी टॉप रन स्कोरर रह सकते हैं।
केएल राहुल ने भी पिछले मैच में 34 गेंद में 57 रन बनाए हैं। यह 5 पारियों में 168 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (SRH vs DC Top Bowler Prediction)
लुंगी एनगिडी ने दिल्ली की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है। यह पिछले मैच में भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे अभी तक टूर्नामेंट में 7 विकेट ले चुके हैं इस पिच पर भी विकेट निकाल सकते हैं।
साकिब हुसैन ने पिछले मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया है। यह अपनी गेंदबाजी में मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। इस मैच में भी दिल्ली के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
SRH vs DC Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर दोनों मैच जीते हैं। टीम के गेंदबाज साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार अच्छी लय में दिखाई दिए हैं इन्होंने पिछले मैच में भी किफायती गेंदबाजी की है। ट्रैविस हेड की खराब फार्म हैदराबाद के लिए एक चिंता का विषय है लेकिन टीम की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है इसलिए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को थोड़ा आगे माना जा रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना: 60%
दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 40%
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड:
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्से, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), इशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पायने, अमित कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, क्रेन्स फुलेट्रा
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अजय जादव मंडल, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, टी नटराजन, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Delhi Capitals Sunrisers Hyderabad SRH vs DC SRH vs DC Today Match Prediction SRH vs DC Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।