SRH vs DC Pitch Report: पिच ने दिया साफ संकेत, कौन जीतेगा मुकाबला और किन खिलाड़ियों को करेगी मदद?

Published - 20 Apr 2026, 12:03 PM | Updated - 20 Apr 2026, 12:11 PM

SRH vs DC

SRH vs DC: आईपीएल 2026 में 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का 21 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमना-सामना होगा. दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है. एक तरफ SRH है जो कि ट्रेविस हेड और ईशान किशन जैसे खूंखार खिलाड़ियों से भरी हुई है.

वहीं, DC लगातार अपनी अच्छी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर रही है. चलिए तो जानते हैं SRH vs DC का मुकाबला कौन जीतेगा और किन खिलाड़ियों के लिए यह पिच मददगार रहेगी.

SRH vs DC: किसे मदद करेगी हैदराबाद की पिच?

SRH Vs DC

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती है. यहां की पिच सपाट है और उछाल भरी है. जिस कारण अक्सर यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. पिच सपाट और कड़ी है, जिससे बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आती है.

जिसके बाद शॉट्स खेलना आसान हो जाता है. हालांकि, शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ी मूवमेंट और उछाल मिलती है. लेकिन खेल आगे बढ़ने के बाद दूसरी पारी में स्पिनर्स के लिए विकेट लेने आसान हो जाता है.

    IPL मैचों में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

    • कुल मैच- 86
    • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 37
    • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 48
    • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 163.84
    • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 286/6 (Sunrisers Hyderabad) v 23/03/2025 v Rajasthan Royals
    • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 80 (Delhi Capitals) v 04/05/2013 v Sunrisers Hyderabad
    • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 160/3 (Mumbai Indians) v 12/05/2014 v Sunrisers Hyderabad
    • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.18
    • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.36

    प्रियांश आर्य के साथ संजीव गोयनका की गुप्त मीटिंग! प्रीति से छीन रहे उनका स्टार ओपनर, VIDEO ने खोली पोल

    कौन जीतेगा SRH vs DC मैच?

    सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) के मैच में ओस की भूमिका प्रमुख होगी. रात में Dew के कारण बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. जिस वजह से हर टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पंसद करती है. अब तक इस पिच पर 180-200 से अधिक रन का औसत स्कोर सामान्य है. अब तक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मैदान में कुल 86 मुकाबले खेले जा चुके हैं.

    जिनमें, पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच 37 है. जबकि, दूसरी बॉलिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या 48 है. यानी की जो टीम पहले गेंदबाजी करते हैं और बाद में बल्लेबाजी तो उनके लिए यह मुकाबला जीतना आसान होगा.

    क्या भारत की नागरिकता लेकर अब टीम इंडिया से खेलेंगे राशिद खान? खुद बयान देकर बताई पूरी सच्चाई

    Tagged:

    SRH vs DC pitch report IPL 2026 Indian Premier League 2026
    Preeti Baisla

    Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

    19वां

    पैट कमिंस
    For fastest livescore in India
    hindi.cricketaddictor.com