कौन हैं अफगानी क्रिकेटर Shapoor Zadran? जो ICU में लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग! जानें इनकी पूरी कहानी और करियर
Published - 20 Apr 2026, 08:35 AM | Updated - 20 Apr 2026, 11:19 AM
Shapoor Zadran: क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक गेंदबाजी और लंबे रन-अप के लिए प्रसिद्ध अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान (Shapoor Zadran) को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले इस खिलाड़ी की हालत फिलहाल बेहद नाजुक है। शापूर इस समय अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं और अपनी जिंदगी के लिए सबसे कठिन मैच खेल रहे हैं। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।
कौन है Shapoor Zadran?

शापूर जादरान (Shapoor Zadran) अफगानिस्तान क्रिकेट के उन शुरुआती सितारों में से एक हैं, जिन्होंने युद्ध की मार झेल रहे देश में क्रिकेट की अलख जगाई। 8 जुलाई 1987 को अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में जन्मे शापूर एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे हैं।
6 फीट से ज्यादा लंबे कद और शोएब अख्तर जैसे लंबे रन-अप के कारण वे बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने उस दौर में क्रिकेट खेलना शुरू किया जब अफगानिस्तान के पास बुनियादी सुविधाएं तक नहीं थीं, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप जैसे बड़े मंच तक पहुंचाया।
अस्पताल में क्यों है भर्ती?
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 वर्षीय शापूर जादरान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें भारत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे वर्तमान में आईसीयू में हैं और उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शापूर के शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) की संख्या में भारी गिरावट आई है, जो मेडिकल दृष्टि से एक गंभीर स्थिति है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और क्रिकेटर उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर उनकी गंभीर स्थिति की पुष्टि की है।
अफरीदी ने उनके भाई से फोन पर बात की और बताया कि शापूर के लिए अगले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) भी उनकी हर संभव मदद कर रहा है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने का संदेश भेज रहे हैं।
GT vs MI Today Match Prediction, Match 30- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
अफगानिस्तान टीम का रह चुके हैं हिस्सा
शापूर जादरान (Shapoor Zadran) का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में 43 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 37 विकेट दर्ज हैं। लेकिन शापूर का योगदान सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है।
उन्हें सबसे ज्यादा 2015 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए याद किया जाता है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में जब अफगानिस्तान हार की कगार पर था, तब शापूर ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए टीम को वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दिलाई थी।
जीत के बाद मैदान पर दौड़ते हुए उनका जश्न आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में ताजा है। शापूर जादरान (Shapoor Zadran) जनवरी 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। आज पूरा क्रिकेट जगत प्रार्थना कर रहा है कि मैदान पर हार न मानने वाला यह खिलाड़ी जिंदगी की इस जंग को भी जीतकर वापस लौटे।
Tagged:
Shapoor Zadran Afghanistan cricketerऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर