क्रिकेट जगत में सन्नाटा, ICU में भर्ती इस स्टार क्रिकेटर की हालत बेहद खराब, लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
Published - 19 Apr 2026, 09:10 AM | Updated - 19 Apr 2026, 09:21 AM
Table of Contents
Cricketer: भारत में आईपीएल 2026 रोमांच से भरपूर चल रहा है. लीग में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. दूसरी तरफ क्रिकेट का मशहूर सितारा अस्पताल के ICU में गंभीर हालत में भर्ती है. हालांकि, यह स्टार खिलाड़ी (Cricketer) काफी समय से बीमार चल रहा है. उसने अपने क्रिकेट करियर में करीब 80 मैच खेले, और उन महान क्रिकेटरों के बीच जगह बनाई जिन्होंने युद्ध और अस्थिर संसाधन की कमी के बावजूद अपनी पहचान बनाई.
कौन है यह Cricketer?

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी (Cricketer) की बात कर रहे हैं, वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान हैं. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं. जिसके चलते उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, उनकी हालत काफी नाजुक है, और ICU में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपूर जादरान भारत में ही है. उनका यहां पर एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थिक रूप से उनकी पूरी तरह मदद कर रहा है.
सचिन vs धोनी vs कोहली: भारत का सबसे महान खिलाड़ी कौन? Lalit Modi ने चुना सिर्फ ये एक नाम
क्रिकेट वर्ल्ड के खिलाड़ियों ने दिया साथ
Zardan brother is like a buddy to me. I am wishing him speedy recovery. Ameen🤲 pic.twitter.com/8oGPUVwHai
— Umar Akmal (@Umar96Akmal) April 17, 2026
इस मुश्किल वक्त में शपूर जादरान (Cricketer) के साथ पूरा क्रिकेट वर्ल्ड खड़ा है. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने अस्पताल से क्रिकेटर की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने फैंस के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, "ज़ारदान भाई मेरे लिए एक दोस्त जैसे हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ। आमीन"
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी शपूर जादरान के बुरे वक्त में दया दिखाई है. उन्होंने कहा कि, जादरान के भाई से बात की और उनकी हालत सुनकर बेहद दुख हुआ. शाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप मैदान पर हमेशा एक लड़ाकू रहे हैं. मुझे यकीन है आप यह लड़ाई भी जरूर जीतेंगे.
शपूर जादरान का क्रिकेट करियर
शपूर जादरान (Cricketer) अफगानिस्तान के उन चुंनिदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने देश का नाम खेल जगत में रोशन करने के लिए काफी योगदान दिया है. उन्होंने 2009 में नीदरलैंड्स के खिलाफ डेब्यू किया. शपूर जादरान ने अपने करियर में करीब 80 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
वनडे क्रिकेट में उन्होंने 44 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 44 विकट चटकाए. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 24 रन देकर 4 विकेट रहा. टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 36 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने अपनी गेंद से 27 विकेट झटके.
IPL के बीच बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए नए हेड कोच का ऐलान, सिर्फ 38 साल के यंग दिग्गज को कमान
Tagged:
Cricketer IPL 2026 Shapoor Zadranऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर