सचिन vs धोनी vs कोहली: भारत का सबसे महान खिलाड़ी कौन? Lalit Modi ने चुना सिर्फ ये एक नाम

Published - 19 Apr 2026, 08:30 AM | Updated - 19 Apr 2026, 08:35 AM

Lalit Modi

भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार सचिन तेंदूलकर, एसएस धोनी और विराट कोहली को लेकर अकसर चर्चा होती रहती है। इस बार इन तीनों के नाम का चर्चा कोई और नहीं बल्कि आईपीएल के पूर्व चेयरमेन ललित मोदी ने की है। हाल ही में एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी (Lalit Modi) ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय साझा की है। पूर्व दिग्गज माइकल वॉन के साथ बातचीत में उन्होंने सचिन और धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक खास नाम लिया है।

Lalit Modi ने कहा ये खिलाड़ी बेस्ट

Lalit Modi

एक हालिया वीडियो में जब माइकल वॉन ने भारत के सबसे महान खिलाड़ी को लेकर सवाल पूछा, तो ललित मोदी (Lalit Modi) ने बिना किसी हिचकिचाहट के विराट कोहली का नाम लिया। वॉन ने जब सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी का विकल्प सामने रखा, तो भी ललित मोदी (Lalit Modi) अपने फैसले पर अडिग रहे और दोबारा विराट ही कहा। उनके अनुसार, विराट कोहली ने जिस तरह से खेल के तीनों फॉर्मेट में अपना दबदबा बनाया है और फिटनेस के स्तर को बदला है, वह उन्हें भारत का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनाता है।

Shah Rukh Khan ने खेला आखिरी दांव! बुलाया दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज, अब यही पलटेगा टीम की तकदीर

आईपीएल के फाउंडर है ललित मोदी

क्रिकेट जगत में ललित मोदी (Lalit Modi) की पहचान एक ऐसे विजनरी के रूप में है जिन्होंने खेल को ग्लैमर और बिजनेस के साथ जोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की। साल 2008 में आईपीएल की नींव रखने वाले ललित मोदी ही थे, जिसने आज क्रिकेट की पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है।

उनकी रणनीतियों और बड़े फैसलों के कारण ही आज आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बनी हुई है। उनके क्रिकेट ज्ञान और खिलाड़ियों की परख को पूरी दुनिया मानती है।

KKR की लगातार हार से बौखलाए Ajinkya Rahane, खुद को नहीं सिर्फ इन 3 खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार

2010 से मोदी रह रहे लंदन में

भले ही भारतीय क्रिकेट में आज भी उनका नाम बड़े सम्मान और विवादों के साथ लिया जाता है, लेकिन ललित मोदी साल 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं।

भारत में चल रहे विभिन्न कानूनी मामलों के कारण उन्होंने देश छोड़ दिया था, लेकिन इसके बावजूद वे क्रिकेट की हर बड़ी गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। सोशल मीडिया और इंटरव्यूज के जरिए ललित मोदी (Lalit Modi) अक्सर आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में 94 मैचों का भी उल्लेख किया था।

विराट कोहली के करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वनडे और आईपीएल 2026 पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। ललित मोदी (Lalit Modi) द्वारा उन्हें सचिन और धोनी से ऊपर रखना यह दिखाता है कि कोहली का प्रभाव सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि खेल के बड़े जानकारों की नजर में भी वह एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ललित मोदी

2008 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com