6,6,4,4,4,4,4.... वैभव सूर्यवंशी का फिर आया तूफ़ान, KKR के खिलाफ मचाया कोहराम, 28 गेंदों पर हिलाई दुनिया

Published - 20 Apr 2026, 08:45 AM | Updated - 20 Apr 2026, 08:48 AM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में एक बार फिर युवा धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला जमकर गरजा। ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

अपनी छोटी लेकिन धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बौछार कर दी। मात्र 28 गेंदों के अपने प्रवास में उन्होंने अपनी क्लास का ऐसा नमूना पेश किया कि केकेआर के गेंदबाज बेबस नजर आए।

राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

Vaibhav Sooryavanshi

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का यह फैसला उनके सलामी बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने केकेआर के तेज गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। पावरप्ले के दौरान राजस्थान ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन जोड़े, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा के एक ही ओवर में 15 रन कूटकर अपने इरादे साफ कर दिए थे।

भारत के लिए 237 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Team India के मुख्य चयनकर्ता

Vaibhav Sooryavanshi ने बनाए सर्वाधिक 46 रन

इस मैच में राजस्थान की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ही रहे। उन्होंने अपनी 46 रनों की पारी में मात्र 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 164 से भी ज्यादा का रहा।

वैभव अपनी इस पारी के दौरान अर्धशतक बनाने से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह आईपीएल की पहली 13 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के (44) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस पारी ने राजस्थान को एक मजबूत शुरुआत दी।

GT vs MI : गिल, साई, बटलर, सुंदर, फिलिप्स...... मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-XI हुई DONE

केकेआर की गेंदबाजी में वापसी

एक समय राजस्थान का स्कोर 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के पार जाएगी। लेकिन तभी केकेआर के स्पिनर्स ने मैच का पासा पलट दिया।

वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आउट कर 81 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी। इसके बाद वरुण ने अपनी जादुई गेंदबाजी से ध्रुव जुरेल और रियान पराग को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सुनील नरेन ने भी शानदार साथ देते हुए यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा के विकेट झटके। अंत में कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर राजस्थान की पारी को 9 विकेट के नुकसान के साथ 155 पर रोक दिया।

Tagged:

KKR vs RR IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com