WTC FINAL: सौरव गांगुली ने टॉस को लेकर टीम इंडिया को दिया बड़ा सुझाव, जीत के लिए भारत को दिया नया मंत्र

Published - 18 Jun 2021, 05:41 AM

Sourav Ganguly-WTC

आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरूआत हो रही है और पूरी दुनिया की निगाहें इसी महामुकाबले पर गड़ी हुई हैं. इसी बीच बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने टॉस प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है. ये मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच साउथैम्प्टन के द एजेस बाउल स्टेडियम में होने जा रहा है.

टॉस को लेकर क्या कहते हैं बीसीसीआई अध्यक्ष

Sourav Ganguly

इस मुकाबले की शुरूआत होने में चंद घटे बचे हैं कि उससे पहले बोर्ड के अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेना चाहिए. क्योंकि विदेशी दौरों पर ऐसा करना टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि, विराट कोहली के नेतृत्व में उतर रही टीम इस चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल होगी.

हालांकि केन विलियमसन की कप्तानी में भारतीय टीम के खिलाफ उतरने वाली टीम की गहराई और स्तर को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि जीत इतनी आसान नहीं होगी. हालांकि मैच शुरू होने से पहले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने ‘आज तक’ से बातचीत करते हुए कहा कि,

'यदि आप रिकॉर्ड देखोगे और भारत के विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2020-2021 में आस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर) तो पता चलेगा कि हमने हमेशा मैच उस स्थिति में जीते हैं जब पहले बल्लेबाजी की है. ये आपकी पसंद है कि आप अनुकूल परिस्थिति में शुरुआत में ही दबाव का सामना करना चाहते हो या फिर चौथी पारी का इंतजार करना चाहते हो'.

रोहित और गिल को पर अच्छी शुरूआत की होगी बड़ी जिम्मेदारी- अध्यक्ष

इस सिलसिले में आगे बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि,

'साल 2002 में लीड्स में देखें या फिर 2018 में साउथ अफ्रीका में देखें. हमने गेंदबाजी के मुताबिक अनुकूल हालात में पहले बल्लेबाजी की. शुरुआती दबाव का सामना किया और रन बनाए. इसके बाद मैच में जीत भी हासिल की.'

इस दौरान उन्होंने ये बात भी कही कि ,

'यहां तक कि मार्क टेलर या स्टीव स्मिथ की आस्ट्रेलियाई टीमों ने भी तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में बहुत मुश्किल से ही पहले फील्डिंग की होगी. शायद कई बार जब विकेट में नमी हो.'

बातचीत के दौरान गांगुली (Sourav Ganguly) का कहना था कि, न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नई गेंद के तेज गेंदबाजी आक्रमण को रोकने में रोहित शर्मा और शुभमन गिल का अहम योगदान होगा. इस बारे में अध्यक्ष ने कहा कि,

'रोहित और शुभमन को अच्छी शुरुआत देने की आवश्यकता है. उन्हें कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी जिससे चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत को उनकी ओर से तैयार किए गए मंच पर बल्लेबाजी करने में आसानी हो सके.'

न्यूजीलैंड खिलाड़ियों की जीत में गांगुली ने पढ़े कसीदे

बयानबाजी के दौरान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कीवी खिलाड़ियों की भी तारीफ में कसीदे पढ़े. केन विलियमसन और टिम साउदी की गैरमौजूदगी में जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 1-0 से टेस्ट मैच में जीत हासिल की है उसे लेकर भी उन्होंने तारीफ की है. इस बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि,

'यह बीते 30 से 35 साल की न्यूजीलैंड की सर्वश्रेष्ठ टीम है. जिन्होंने इंग्लैंड को उसी के घर में शिकस्त दी है. उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. भारत की राह आसान नहीं होगी क्योंकि वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं.'

इसी सिलसिले में उन्होंने आगे कहा कि,

'ये सिर्फ जीत नहीं है. बल्कि ये दिखाता है कि वो टीम के तौर पर कितना मजबूत लग रहे हैं. उन्होंने विलियमसन, साउदी और जेमिसन के बिना जीत हासिल की. मुझे नया खिलाड़ी विल यंग भी पसंद आया.

उसने बर्मिंघम में स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की. भारत को पटरी पर आने में वक्त लगेगा. क्योंकि उसने काफी मैच नहीं खेले हैं लेकिन यह अच्छा मुकाबला होगा.'

Tagged:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट 2021 सौरव गांगुली
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com