टीम इंडिया के पूर्व कोच ने फिर दिया विवादित बयान, सौरव गांगुली को बताया मतलबी लगाए बड़े आरोप
Published - 20 May 2021, 12:06 PM
Table of Contents
क्रिकेट जगत में जब खिलाड़ी लगातार एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं तो एक परिवार सा बन जाता है. ऐसे में प्लेयर्स एक-दूसरे से मस्ती मजाक करने के साथ ही बहुत कुछ सीखते भी हैं. लेकिन, कई बार जब खिलाड़ियों में फूट पड़ जाती है तो रिश्ता हमेशा के लिए खराब हो जाता है. ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय कोच ग्रैग चैपल (Greg Chappell) और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का रिश्ता रहा है. जिसे लेकर एक बार फिर से चैपल ने हैरान कर देने वाला बयान दे दिया है.
बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर चैपल ने किया बड़ा खुलासा
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-20-at-11.41.06-AM.jpeg)
चैपल का आरोप है कि, पूर्व कप्तान टीम में रहने ने के बाद भी अपने खेल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहते थे. वो सिर्फ टीम की कमान अपने हाथ में रखने की कोशिश करते थे. दरअसल साल 2005 से लेकर 2007 तक टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी चैपल के हाथ में थी. इस दौर में गांगुली और उनके बीच का रिश्ता कई तरह के विवादों से घिरा हुआ था.
टीम के कप्तान होने के बाद भी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को ग्रेग चैपल ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. साल 2007 की बात है जब टीम इंडिया वर्ल्ड के दौरान पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी उस वक्त भी टीम के कोच चैपल ही थे. बीसीसीआई के अध्यक्ष के बारे में क्रिकेट लाइफ स्टोरीज पोडकास्ट में बातचीत करते हुए चैपल ने कई बड़े और विवादित खुलासे किए हैं.
ग्रेग चैपल ने किए कई बड़े खुलासे
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-20-at-11.41.34-AM.jpeg)
दरअसल बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि, टीम इंडिया का कोच बनाने के लिए उन्हें गांगुली ने ही चुना था. क्योंकि उस वक्त ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच की जिम्मेदारी जॉन बुकानन को दी गई थी. इसलिए उन्होंने इस ऑफर के बाद लेकर निर्णय करते हुए सोचा कि यदि अपना देश नहीं तो वह दुनिया की सबसे मजबूत टीम भारत के कोच बनेंगे.
हैरानी तो तब हुई जब उन्हें टीम में लाने वाले कप्तान को ही उन्होंने टीम से बाहर कर दिया था. चैपल ने पोडकास्ट में आगे बताया कि, उन्हें भारतीय टीम में कोच के पद पर रहते हुए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. क्योंकि उनसे बहुत ही ज्यादा उम्मीद की जाती थी. उन्होंने कहा कि इन मुश्किलों की सबसे बड़ी वजह सौरव गांगुली थे.
सिर्फ टीम के कप्तान बने रहना चाहते थे बीसीसीआई अध्यक्ष- चैपल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-20-at-11.41.20-AM.jpeg)
ग्रेग चैपल ने कहा कि,
‘सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के कप्तान रहने की वजह से काफी मसले थे. क्योंकि वह ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते थे. वह अपने खेल में सुधारने की भी कोशिश नहीं करना चाहते थे. वह बस टीम के कप्तान बने रहना चाहते थे ताकि चीजों को नियंत्रित कर सकें.’
आगे बात करते हुए ग्रेग चैपल ने यह भी बताया कि, वो टीम इंडिया की सोच में बदलाव लाना चाहते थे. उनके हिसाब से सिर्फ राहुल द्रविड़ ही एक ऐसे खिलाड़ी थे जो टीम को बेहतर बनाने में पूरी तरह से योगदान देने के लिए तैयार रहते थे. द्रविड के बारे में बात करते हुए चैपल ने काफी तारीफ की.
राहुल द्रविड़ की तारीफ में चैपल ने पढ़े कसीदे
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-20-at-11.41.49-AM.jpeg)
उन्होंने कहा कि,
‘राहुल द्रविड़ ने भारत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने के लिए अपनी कप्तानी के समय काफी समय निवेश किया. लेकिन, टीम में हर खिलाड़ी की ऐसी सोच नहीं थी. जब सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) टीम से ड्रॉप हुए, तो हम पर खिलाड़ियों ने काफी ध्यान दिया क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि अगर वो बाहर हुए तो कोई भी टीम से जा सकता है.’