INDvsENG: मोहम्मद सिराज ने क्यों पकड़ा कुलदीप यादव का गला, फैंस बीसीसीआई से पूछ रहे सवाल

Published - 06 Feb 2021, 01:12 PM

टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम के पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आ रही है। जिसके चलते लगातार सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है, लेकिन इस बीच कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है और हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है।

मोहम्मद सिराज ने पकड़ा कुलदीप का गला

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ड्रीम डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज व कुलदीप यादव पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। ये दोनों ही बेंच पर बैठे हैं। लेकिन अब ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिराज चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का गला पकड़ते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शुभमन गिल ड्रेसिंग रूम के अंदर जा रहे हैं और फिर उनके पीछे से कुलदीप जब अंदर जा रहे हैं, तो बीच में सिराज उन्हें रोक लेते हैं, वो भी गला पकड़कर। इस वीडियो को लेकर अब फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है और वह इसके पीछे का सच जानना चाहते हैं। इसके लिए वह पोस्ट करते हुए बीसीसीआई को भी टैग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस बीसीसीआई से पूछ रहे हैं सवाल

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com