Shubham Dubey Biography (Feb 2026): शुभम दुबे का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

Shubham Dubey

शुभम दुबे

भारत
भारत | बल्लेबाज

शुभम दुबे का जीवन परिचय (Shubham Dubey Biography In Hindi):

शुभम दुबे एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं. हाल ही में वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने केवल सात पारियों में 221 रन बनाकर चर्चा में आए थे. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को आईपीएल 2024 की नीलामी में 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है.

शुभम दुबे का जन्म और फैमिली (Shubham Dubey Birth and Family):

Shubham Dubey Family Shubham Dubey Family

भारतीय क्रिकेटर शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक मध्यवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था. शुभम के पिता बद्री प्रसाद दुबे नागपुर के कमल स्क्वयार इलाके में पान की दुकान चलाते थे. उनकी मां जयश्री एक हाउसवाइफ हैं. उनका एक बड़ा भाई है, जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं. शुभम के माता-पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और आज वह आईपीएल में जलवा बिखेरने को तैयार हैं.

शुभम दुबे की बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

शुभम दुबे का पूरा नाम शुभम बद्रीप्रसाद दुबे
शुभम दुबे का डेट ऑफ बर्थ 27 अगस्त 1994
शुभम दुबे का जन्म स्थान यवतमाल, महाराष्ट्र, भारत
शुभम दुबे की उम्र 31 साल
शुभम दुबे का धर्म हिन्दु
शुभम दुबे के कोच / मेंटोर सुजीत जायसवाल, रोहित कैसलवार
शुभम दुबे का जर्सी नंबर 27 (लोकल टूर्नामेंट्स में)
शुभम दुबे के पिता का नाम बद्री प्रसाद दुबे
शुभम दुबे की माता का नाम जयश्री
शुभम दुबे के भाई का नाम ज्ञात नहीं
शुभम दुबे की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

शुभम दुबे का लुक (Shubham Dubey's Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 10 इंच
वजन 70 किलोग्राम

शुभम दुबे की शिक्षा (Shubham Dubey Education):

शुभम दुबे क्रिकेट के साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे. हालांकि, उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है इस बारे में हमें जानकारी नहीं है. जैसे ही हमें कोई जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट दिया जाएगा.

शुभम दुबे की प्रारंभिक जीवन (Shubham Dubey Early Life):

Shubham Dubey Shubham Dubey

शुभम दुबे को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी. किशोरावस्था शुभम टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे और रोहित केसरवार से प्रशिक्षण लिया. उनका बचपन आर्थिक तंगी में बिता. शुभम दुबे को ग्लव्स खरीदने तक के पैसे नहीं थे. ऐसे में एक वकील सुजीत जायसवाल ने उनकी मदद की. सुजीत एडवोकेट XI क्रिकेट क्लब नाम के एक क्रिकेट क्लब चलाते थे. उन्होंने ही शुभम दुबे को क्रिकेट किट और अन्य आवश्यक सामान, जैसे ग्लव्स, पैड और डायट उपलब्ध कराए. 2021 में कोविड-19 ने सुजीत जायसवाल की मौत हो गई.

शुभम दुबे ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) लीग में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की अंडर-19, अंडर-23 और 'ए' डिवीजन टीमों में खेला. जब वह विदर्भ अंडर-23 टीम में खेलना शुरू किया, तो उन्होंने एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का सपना देखा. बाद में उन्हें विदर्भ के पूर्व विकेटकीपर अनिरुद्ध चोरे से मुंबई में टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट का पता चला. वह हर महीने लगभग 10,000 रुपये कमाते थे और छह महीने मुंबई में और बाकी छह महीने नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में टेनिस बॉल टूर्नामेंट में खेलते थे.

कुछ समय बाद, शुभम दुबे को अपने दोस्त और क्रिकेटर रोहित कैसलवार ने क्लब के बारे में बताया, जिसके बाद वह रॉयल क्रिकेट एसोसिएशन क्लब में खेलने लगा. 2019 में, शुभम ने रंगरेज़ ब्रश के लिए अर्जुन आमदार चषक टूर्नामेंट और 2020 में YSBS गोंदिया टूर्नामेंट में इलेवन वॉरियर दुबई में खेला. 2021 में वे भी VCA टी20 टूर्नामेंट में वीसीए टीम ग्रीन का प्रतिनिधित्व किया.

शुभम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर (Shubham Dubey Domestic Cricket Career):

Shubham Dubey Shubham Dubey

2021 में, शुभम दुबे ने विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया. 08 नवंबर 2021 को, शुभम दुबे ने 2021 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया. अपने पहले मैच में दुबे ने 21 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली. उन्होंने 2023 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में 7 मैचों में 73.76 की औसत और 187.28 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए. उन्होंने बंगाल के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर 58 रन बनाकर विदर्भ के लिए संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक लगाया. जिसमें उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए. उन्होंने विदर्भ के लिए अबतक 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.30 की औसत और 145.20 के स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाए हैं.

23 दिसंबर 2023 को मेघालय के खिलाफ 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में शुभम दुबे ने लिस्ट ए में डेब्यू किया. दुबे ने उस मैच में 19 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली. अब तक, उन्होंने 8 लिस्ट ए मैचों में 31.80 की औसत और 90.34 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं.

शुभम दुबे का आईपीएल करियर (Shubham Dubey IPL Career):

2024 आईपीएल नीलामी में दिसंबर 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है. जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. बाद में वह आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. शुभम दुबे को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला है. वह इस मौके को पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.

शुभम दुबे का डेब्यू (Shubham Dubey Debut):

  • लिस्ट-ए – 23 नवंबर 2023 को मेघालय के खिलाफ, जयपुर में
  • टी20 – 08 नवंबर 2021 मणिपुर के खिलाफ, मंगलगिरी में
  • आईपीएल – 1 अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ

शुभम दुबे का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Shubham Dubey’s Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक दोहराशतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (First Class) 3 5 75 32 18.75 34.09 0 0 0 4 3
लिस्ट -ए (List A) 18 12 254 62* 36.28 90.07 0 0 1 20 5
टी20 (T20) 39 34 758 58* 36.09 153.75 0 0 2 44 48
आईपीएल (IPL) 13 11 139 34* 23.16 163.52 0 0 0 9 10

शुभम दुबे के रिकॉर्ड (Shubham Dubey Records List):

  • 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में, शुभम दुबे ने 7 मैचों में 73.76 की औसत और 187.28 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे.
  • 2024 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स के द्वारा शुभम दुबे को 5.8 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद वह इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.

शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड (Shubham Dubey Girlfriend):

विदर्भ के क्रिकेटर शुभम दुबे फिलहाल किसी रिलेश्नशिप में नहीं हैं, वह अभी सिंगल हैं. समीर की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

शुभम दुबे की नेटवर्थ (Shubham Dubey Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 में शुभम दुबे की कुल संपत्ति लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है. लेकिन अब आईपीएल 2024 नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है. ऐसे में अब उनकी संपत्ति करोड़ों में पहुंच गई है.

शुभम दुबे के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Shubham Dubey):

  • शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था.
  • शुभम के पिता बद्री प्रसाद दुबे, नागपुर के कमल स्क्वयार इलाके में पान का ठेला लगाते थे.
  • दुबे को बचपन से क्रिकेट में रुचि थी, शुरुआत में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला और फिर टेनिस बॉल टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया.
  • शुभम दुबे के पास एक समय गलव्स खरीदने तक के पैसे नहीं थे. बाद में सुजीत जायसवाल नाम के एक वकील ने उन्हें क्रिकेट किट, उपकरण और डाइट उपलब्ध कराई.
  • दुबे ने एक पेशेवर क्रिकेटर बनने का फैसला किया, जब उन्होंने विदर्भ अंडर -23 टीम के लिए खेलना शुरू किया.
  • विदर्भ के पूर्व विकेटकीपर अनिरुद्ध चोरे ने बाद में दुबे को मुंबई में टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट के बारे में बताया. बाद में दुबे ने छह महीने के लिए टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया, जिससे उन्हें प्रति माह 10,000 रुपये मिलते थे और साल के बाकी छह महीने वे नागपुर में टेनिस बॉल टूर्नामेंट में खेलते थे.
  • उनके दोस्त और क्रिकेटर, रोहित कैसलवार ने बाद में उन्हें रॉयल क्रिकेट एसोसिएशन क्लब के लिए खेलने का अवसर सुरक्षित करने में मदद की.
  • बाद में उन्होंने 2019 में अर्जुन आमदार चषक टूर्नामेंट, 2020 में वाईएसबीएस गोंदिया टूर्नामेंट और 2021 में वीसीए टी20 टूर्नामेंट जैसे कई टूर्नामेंटों में खेला.
  • 2026 आईपीएल नीलामी के दौरान, राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 80 लाख रुपये में खरीदा, 

शुभम दुबे की पिछली 10 पारियां (Shubham Dubey’s last 10 Innings):

मैच रन प्रारूप तारीख
विदर्भ बनाम बंगाल 12 लिस्ट ए 24 दिसंबर 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स 7* आईपीएल 18 मई 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 25* आईपीएल 04 मई 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस 15 आईपीएल 01 मई 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 आईपीएल 24 अप्रैल 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 3* आईपीएल 19 अप्रैल 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 16 अप्रैल 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स 1 आईपीएल 09 अप्रैल 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 9 आईपीएल 26 मार्च 2025
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 34* आईपीएल 23 मार्च 2025

हमें आशा है कि आपको शुभम दुबे का जीवन परिचय (Shubham Dubey Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
39 34 758 493 13 58 36.09 153.75 0 2 44 48
18 12 254 282 5 62 36.28 90.07 0 1 20 5
3 5 75 220 1 32 18.75 34.09 0 0 4 3
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
39 0 0 0 0 0 0 0
18 0 0 0 0 0 0 0
3 0 0 0 0 0 0 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

शुभम दुबे खबरें

शुभम दुबे (Shubham Dubey) से सम्बंधित प्रश्न

शुभम दुबे एक भारतीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने लिस्ट-ए और टी20 टूर्नामेंट में विदर्भ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है.

शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ था.

शुभम के पिता बद्री प्रसाद दुबे, नागपुर के कमल स्क्वयार इलाके में पान का ठेला लगाते थे. उनकी मां जयश्री एक गृहणी हैं

2026 आईपीएल सीजन के लिए नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 80 लाख रुपये में खरीदा है

शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com