शाहिद अफरीदी ने किया अपनी ऑल टाइम विश्व कप XI का ऐलान, सचिन को नहीं मिली जगह

Published - 09 May 2020, 06:24 AM

खिलाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी ने विश्व कप की ऑल टाइम इलेवन टीम का चयन किया. शाहिद अफरीदी ने यह टीम इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान चुनी. यह लाइव चैट उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज़ एंकर सना बुचा के साथ किया था.

लाइव सेशन के दौरान अफरीदी ने लॉकडाउन के दौरान उनकी दिनचर्या और क्रिकेट से जुड़ी काफी बातों पर अपनी राय रखी. इसी इंस्टाग्राम लाइव पर बूम बूम शाहिद अफरीदी ने ऑल टाइम विश्व कप टीम का चयन किया.

विश्व कप इतिहास के दो बड़े नाम गायब


image by : toi

आप सभी को यह बात जानकर एकदम हैरानी होगी, लेकिन शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट विश्व कप टीम में सचिन तेंदुलकर और इमरान खान को कोई स्थान नहीं दिया. छह वनडे विश्व कप खेलने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम पर 44 पारियों में 2278 रन दर्ज है, जबकि इमरान खान की अगुवाई में पाकिस्तान ने सन 1992 विश्व कप जीता था.

बतौर सलामी बल्लेबाज अफरीदी ने सईद अनवर और एडम गिलक्रिस्ट को चुना. अनवर ने विश्व कप 21 मैचों में 915 रन बनाये, जबकि गिलक्रिस्ट ने सन 1999, 2003 और 2007 विश्व कप विजयी टीम के सदस्य रहे. एडम गिलक्रिस्ट ने 31 मैचों में 1085 रन बनाये.

कोहली और इंजमाम को मिली जगह


image by : espn

पाकिस्तान के लिए 5 विश्व कप खेलने वाले शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम में रिकी पोंटिंग, विराट कोहली इंजमाम उल हक और जैक कैलिस को मध्यक्रम के खिलाड़ियों के रूप में टीम में स्थान दिया. पोंटिंग ने जहां अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो विश्व कप जीताये, साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन (1743) बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी रहे.

विराट कोहली के नाम पर भी तीन विश्व कप के 26 मैचों में 1030 रन दर्ज है, जबकि इंजमाम के खाते में सिर्फ 35 मैचों में 717 रन देखने को मिले. विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर खिलाड़ियों में शुमार जैक कैलिस के नाम विश्व कप के 36 मुकाबलों में 1130 रन और 21 विकेट आई.

दिग्गजों गेंदबाजों को मिला स्थान


(Photo via Getty Images)

शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम में वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्राथ, शोएब अख्तर और स्पिन खेमे में शेन वार्न के साथ सक़लैन मुश्ताक को टीम में शामिल किया. वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए सन 1992 का विश्व कप जीता, जबकि सक़लैन मुश्ताक टूर्नामेंट में 23 विकेट लेने में सफल रहे.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 71 विकेट लेने वाले ग्लेन मैक्ग्राथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1999, 2003 और 2007 के विश्व कप जीते, वही शोएब अख्तर टूर्नामेंट के 19 मुकाबलों में 30 विकेट लेने में कामयाब हुए.

शाहिद अफरीदी की ऑल टाइम विश्व कप XI :


image by : pak passion

सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम उल हक, जैक कैलिस, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्राथ, शेन वार्न, शोएब अख्तर और सक़लैन मुश्ताक.

AKHIL GUPTA

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com