Asia Cup के लिए शेड्यूल तय, इस दिन से होगा आगाज, 3 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

Published - 09 Aug 2026, 09:38 AM | Updated - 09 Aug 2026, 11:27 AM

Asia CupAsia Cup 2027

एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए एशिया क्रिकेट काउंसिल ने तैयारियां शुरू कर दी है. वहीं, अब खबर आई है कि एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) के लिए वेन्यू और शेड्यूल तैयार कर लिए गए हैं. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि ये मार्की इवेंट कब और कहां खेला जाएगा......

Asia Cup 2027 के लिए शेड्यूल तैयार

Asia Cup 2027

एशियाई क्रिकेट काउंसिल 18 जून से 4 जुलाई 2027 तक खेले जाने वाले एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपने पर विचार कर रही है. क्रिकबज के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इस देश के तीन शहरों में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाने हैं.

ढाका के मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट के सामने एशिया कप के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सईद इब्राहिम अहमद ने जानकारी दी है कि ACC ने इन तीनों स्टेडियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है. हालांकि, अभी तक इन वेन्यू को हरी झंडी नहीं मिली है.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज खेलकर संन्यास का ऐलान कर सकता ये भारतीय खिलाड़ी, पिछले 17 सालों से खेल रहा इंटरनेशनल क्रिकेट

BCB अधिकारी ने दी जानकारी

सईद इब्राहिम अहमद ने एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) के लिए वेन्यू पर अपडेट देते हुए बताया कि,

"ACC ने हमसे संपर्क किया है और प्रस्तावित तीनों मैदानों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है. हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इब्राहिम ने यह भी बताया कि बोगुरा का शहीद चंदू स्टेडियम भी विचाराधीन है, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता मीरपुर, सिलहट और चट्टोग्राम के मैदानों को दी जा रही है. उनके अनुसार, बोगुरा के मैदान को पूरी तरह तैयार करने में अभी कुछ समय लगेगा."

10 साल बाद मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

साल 2016 में आखिरी बार बांग्लादेश में एशिया कप का आयोजन किया गया था. उस दौरान टूर्नामेंट 20 ओवरों में खेला गया था. ऐसे में लगभर एक दशक के बाद टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हालांकि, राजनीतिक परिस्थितियां एसीसी के लिए चुनौती बन सकती है.

दरअसल, पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक रिश्तों में तनाव चल रहा है, जिसकी वजह से टीम इंडिया बांग्लादेश जाने से इंकार कर सकती है. लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक अपडेट नहीं मिला है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा बवाल, साथी खिलाड़ी से अफेयर के बाद उपकप्तान को बर्खास्त करने की मांग

Tagged:

team india bangladesh team Asia Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com