वर्ल्ड कप 2027 के लिए इन 10 टीमों ने किया क्वालीफाई, बचे हुए 4 स्पॉट के लिए इन टीमों के बीच रेस

Published - 09 Aug 2026, 09:48 AM | Updated - 09 Aug 2026, 10:28 AM

World Cup 2027 5

Qualification For ODI World Cup 2027: अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसमें कुल 14 टीमें नजर आएंगी। इसके लिए अभी से टीमों के बीच होड़ जारी है, क्योंकि मेजबानों के अलावा अन्य टीमों को अलग-अलग आधार पर क्वालिफिकेशन पूरा करना होगा।

होस्ट नेशंस को हटाकर 8 टीमों को रैंकिंग के आधार पर जगह मिलेगी, जबकि बाकी 4 को क्वालीफायर टूर्नामेंट से एंट्री मिलेगी। क्वालीफायर टूर्नामेंट का आयोजन भी अगले साल होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी टीमें World Cup 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि बचे 4 स्थान के लिए किन के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मिला मेजबान होने का फायदा, नामीबिया के हाथ लगी निराशा

World Cup 2027 6

ICC टूर्नामेंट की मेजबानी जब भी कोई देश करता है तो उसकी क्रिकेट टीम को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिल जाता है। ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ हुआ है। ये दोनों ही World Cup 2027 की मेजबानी नामीबिया के साथ करेंगे। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को बिना किसी अड़चन के डायरेक्ट एंट्री मिल गई है।

हालांकि, नामीबिया को World Cup 2027 की संयुक्त मेजबानी में शामिल होने के बावजूद सीधे एंट्री नहीं मिली है। नामीबिया फुल मेंबर टीम नहीं है, यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की तरह उसे टूर्नामेंट में डायरेक्ट प्रवेश नहीं मिला है।

इन 8 टीमों को भी World Cup 2027 में मिली डायरेक्ट एंट्री, भारत भी शामिल

World Cup 2027 के लिए ICC ने पहले ही बता दिया था कि मेजबानों को हटाकर वनडे रैंकिंग की टॉप-8 टीमों को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करने को मिलेगा। रैंकिंग की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस दिन जो टीमें रैंकिंग मेंटॉप-8 में होंगी, उन्हें डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के लिए मान्य घोषित कर दिया जाएगा।

अभी के हिसाब से भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर रखी है। इस तरह दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे समेत कुल 10 टीमें वर्ल्ड Cup 2027 के लिए तय हो चुकी हैं।

वेस्टइंडीज और आयरलैंड समेत 10 टीमें क्वालीफायर टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

World Cup 2027 के लिए 14 में से 10 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। लेकिन बायकी 4 स्थान के लिए क्वालीफायर से फैसला होगा। इसमें ICC वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे की दो फुल मेंबर टीमों को भी खेलना होगा, जो अभी के हिसाब से वेस्टइंडीज और आयरलैंड हैं।

अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर में इन दो टीमों के अलावा आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की टॉप चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप चार टीमें हिस्सा लेंगी।

इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिल जाएगा। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को वर्ल्ड कप के पहले राउंड में खेलने का मौका मिलेगा लेकिन मुख्य टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही टीम जाएगी।

World Cup के लिए क्वालीफाई कर चुकी 10 टीमों की लिस्ट

टीमक्वालीफाई करने का आधार
दक्षिण अफ्रीकामेजबान
जिम्बाब्वेमेजबान
भारतODI रैंकिंग
न्यूजीलैंडODI रैंकिंग
ऑस्ट्रेलियाODI रैंकिंग
पाकिस्तानODI रैंकिंग
श्रीलंकाODI रैंकिंग
इंग्लैंडODI रैंकिंग
अफगानिस्तानODI रैंकिंग
बांग्लादेशODI रैंकिंग

यह भी पढ़ें: BCCI की बढ़ी टेंशन, इस वजह से IPL 2027 नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team south africa cricket team australia cricket team zimbabwe cricket team world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com