BCCI की बढ़ी टेंशन, इस वजह से IPL 2027 नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

Published - 08 Aug 2026, 04:30 PM | Updated - 08 Aug 2026, 04:55 PM

IPL 2027 2

Australia's Plans for IPL 2027: आईपीएल में हमेशा से ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है। इस लीग की सफलता में शेन वॉर्न, एडम गिलक्रिस्ट और शेन ववरण जैसे दिग्गजों ने अपना योगदान दिया। इनके अलावा मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आईपीएल 2026 में स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस तीनों ने ही हिस्सा लिया लेकिन IPL 2027 में ये खिलाड़ी खेल पाएंगे या नहीं, इसको लेकर कोई संशय की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल काफी व्यस्त है और वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसी वजह से पेस तिकड़ी का अगले साल आईपीएल में खेलना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रू मैकडोनाल्ड ने आईपीएल के 20वें सीजन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

IPL 2027 को लेकर ऑस्ट्रेलिया ले सकता है कुछ कड़े फैसले

IPL 2027 3

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रू मैकडोनाल्ड ने IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने को लेकर आपत्ति नहीं जाहिर की है लेकिन यह जरूर हिंट दे दिया है कि फिटनेस और वर्कलोड को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि IPL मैनेजमेंट की प्लानिंग का हमेशा से हिस्सा रहा है।

मैकडोनाल्ड ने क्रिकइंफो से कहा,

"मुझे पता है कि लोग IPL और उस समय का इस्तेमाल कैसे किया जाए, इस बारे में बात करने लगेंगे। मैंने पहले भी कहा है कि IPL हमारे कई खिलाड़ियों के लिए हमारे मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है। साथ ही, मेरे हिसाब से T20 क्रिकेट में सबसे अच्छे कॉम्पिटिशन में अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलने का मौका देने से उनके परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है। बस आपको चीजों के बीच सही संतुलन बनाना होता है।"

तेज गेंदबाजों की फिटनेस पर दिया जाएगा जोर

हेड कोच ने IPL 2027 के लिए अपने तेज गेंदबाजों की फिटनेस का खास जिक्र किया और कहा कि टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए उन्हें फिट रखना जरूरी है। मैकडोनाल्ड ने आगे कहा,

"मुझे पता है कि लोग कहते हैं, देश बनाम फ्रेंचाइजी वगैरह, लेकिन इस अवधि का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि हम अपने तेज गेंदबाजों को अपने शरीर को फिर से तरोताजा करने, सब कुछ व्यवस्थित करने का मौका दे रहे हैं ताकि वे उन 20 या 21 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें जिनके बारे में हर कोई बात करता है।

"मैं अपने खिलाड़ियों के बारे में यही कहूंगा कि वे पूरे सफर के दौरान सही फैसले लेते हैं, और इसमें मेडिकल टीम और कोचों के साथ हुई बातचीत का अहम रोल होता है। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। इसके बाद एशेज सीरीज़ है। उम्मीद है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर वर्ल्ड कप भी होगा। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कई अहम और जरूरी मैच होने हैं। इसलिए हमें कुछ फैसले लेने होंगे।"

मार्च-मई विंडो में IPL 2027 का होगा आयोजन

IPL का सीजन मार्च के अंत में शुरू होता है और मई के अंत में समाप्त होता है। इस बार भी यही विंडो इस्तेमाल की जाएगी लेकिन IPL 2027 की शुरुआत मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकती है, ताकि मई के मध्य तक सीजन समाप्त हो सके। इसके संकेत खुद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने दिए थे।

आईपीएल के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट कम खेला जाता है। ऐसे में देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आगामी सीजन के दौरान टूर्नामेंट में खेलते हैं या फिर रेस्ट का फैसला लेते हैं।

यह भी पढ़ें: सालों से नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, तो जयदेव उनादकट ने इस देश में जाकर खेलने का किया फैसला

Tagged:

pat cummins australia cricket team mitchell starc Josh Hazlewood Andrew Mcdonald IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com