बाबर आजम vs विराट कोहली मैच की डेट का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगी दोनों की टक्कर
Table of Contents
Babar Azam vs Virat Kohli: पाकिस्तान के बाबर आजम और भारत के विराट कोहली की तुलना फैंस के बीच अक्सर होती रहती है। आंकड़ों में बाबर से कोहली काफी ज्यादा आगे हैं लेकिन पाकिस्तानी फैंस हमेशा से अपने देश के बल्लेबाज को विराट से बेहतर बताते आए हैं। इसी वजह से जब भी ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं तो इनमें कौन अच्छा करेगा, इस पर सभी की नजर रहती है।
फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिला था। उस मैच में बाबर आजम को विराट कोहली (Babar Azam vs Virat Kohli) ने पूरी तरह से पछाड़ दिया था। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने सिर्फ 23 रन बनाए थे, जबकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने नाबाद शतक जड़ा था। इसके बाद से टी20आई में कई बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो चुकी है लेकिन ये दोनों साथ में नजर नहीं आए, क्योंकि विराट T20I से रिटायर हो गए हैं।
बाबर आजम और विराट कोहली की कब होगी टक्कर?

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन नहीं होता है। इसी वजह से ये दोनों देश एशिया कप या फिर ICC टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के सामने होते है। बाबर आजम टेस्ट और वनडे में अभी भी खेल रहे हैं लेकिन विराट कोहली सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं, क्योंकि वह अन्य दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं।
इसी वजह से फैंस को बाबर आजम बनाम विराट कोहली (Babar Azam vs Virat Kohli) मुकाबला सिर्फ ऐसे ही टूर्नामेंट में देखने को मिल सकता है, जो वनडे फॉर्म में आयोजित हो। यह संयोग अगले साल बन रहा है, क्योंकि एशिया कप 2027 का फॉर्मेट इस बार ODI होगा।
एशिया कप में Babar Azam vs Virat Kohli का बनेगा समीकरण
दरअसल, 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उससे पहले एशिया कप खेला जाएगा। कुछ सालों से ICC टूर्नामेंट जिस फॉर्मेट में होना होता है, उसी फॉर्मेट में एशिया कप भी खेला जाता है। जैसे 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होना था तो 2025 में एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला गया। अब वर्ल्ड कप ODI फॉर्मेट में खेला जाना है, यही कारण है कि एशियाई टीमों के बीच होने वाला टूर्नामेंट भी इसी प्रारूप में होगा।
ऐसे में हमें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में रखी जाती हैं, ताकि इनके बीच कम से कम एक मुकाबला तो जरूर हो। अगर 2027 में भी ऐसा ही होता है तो फिर बाबर आजम और विराट कोहली (Babar Azam vs Virat Kohli) की भिड़ंत देखने को मिलेगी।
18 जून से एशिया कप का हो सकता है आयोजन, बांग्लादेश का मेजबानी करना तय
ACC ने अभी तक एशिया कप 2027 की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 18 जून से 4 जुलाई तक बांग्लादेश की मेजबानी में टूर्नामेंट हो सकता है। वहीं, ढाका, सिलहट और चटगांव का नाम वेन्यू के रूप में सामने आया है। इसी टूर्नामेंट के दौरान फैंस को बाबर आजम और विराट कोहली (Babar Azam vs Virat Kohli) के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
यह भी बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे वर्ल्ड कप होने के कारण ACC ने एशिया कप के दौरान उछाल भरी पिचों की मांग की है, ताकि बाद में होने वाले ICC टूर्नामेंट के लिए टीमें अच्छे से तैयारी कर पाएं।
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को बेईमानी पड़ी भारी, बोर्ड ने लगाया 2 साल का बैन और ठोका लाखों का जुर्माना